अमृतसर में 30 लाख फिरौती केस में यूथ कांग्रेस नेता-गिरफ्तार:गैंगस्टरों को बोलता था कि मेरी चुनाव में मदद की जाए

अमृतसर में 30 लाख फिरौती केस में यूथ कांग्रेस नेता-गिरफ्तार:गैंगस्टरों को बोलता था कि मेरी चुनाव में मदद की जाए

अमृतसर देहाती पुलिस ने फिरौती मांगने के एक गंभीर मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब यूथ कांग्रेस हलका बाबा बकाला के नेता को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान आजाद सिंह निवासी गांव बुटारी, थाना खलचियां के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार यह मामला हलका जंडियाला गुरु क्षेत्र से जुड़ा है। 14 जनवरी को जंडियाला गुरु निवासी दीपक जुल्का को विदेशी मोबाइल नंबरों से लगातार कॉल और मैसेज आने शुरू हुए। कॉल करने वालों ने अपनी पहचान केशव शिवाला, सत्ता नौशहरा और करण बाठ के रूप में बताई और 30 लाख रुपय की फिरौती की मांग की। आरोपियों ने धमकी दी कि यदि रकम अदा नहीं की गई तो पीड़ित और उसके परिवार को जान से मार दिया जाएगा। डरे हुए पीड़ित ने तुरंत अमृतसर देहाती पुलिस से संपर्क किया। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आजाद सिंह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। गैंगस्टरों से संपर्क प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी के संपर्क गैंगस्टरों से जुड़ा हैं। और गैंगस्टरों को बोलता था कि मेरी चुनाव में मदद की जाए ताकि मैं जीत सकूं। बताया जा रहा है कि आजाद सिंह के खिलाफ पहले भी एक मामला दर्ज है। मीडिया से बातचीत में अमृतसर देहाती के एसएसपी सुहेल मीर ने कहा कि शिकायत मिलते ही त्वरित कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि 30 लाख रुपय की फिरौती मांगी गई थी और विदेशी संपर्कों की भी जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे और गिरफ्तारियां संभव हैं तथा जांच लगातार जारी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *