युवा कांग्रेस ने प्रदर्शन कर निगम का घेराव किया

युवा कांग्रेस ने प्रदर्शन कर निगम का घेराव किया

भागीरथपुरा में दूषित पानी से 16 लोगों की मौत हो गई। सैकड़ों लोग अब भी बीमार हैं। इस मामले में युवा कांग्रेस ने शुक्रवार दोपहर नगर निगम मुख्यालय का घेराव किया और प्रदर्शन किया। नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का पुतला फूंका। महापौर पुष्यमित्र भार्गव से तत्काल इस्तीफा देने और जिम्मेदार दोषी अधिकारियों पर हत्या का प्रकरण दर्ज करने की मांग की। पुलिस ने निगम का घेराव कर रहे युवक कांग्रेस के 18 पदाधिकारी-कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया। युवक कांग्रेस अध्यक्ष अमित पटेल, जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े सहित कई नेता-पदाधिकारी बैरिकेड्स पर चढ़ गए। पुलिस ने कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी शुरू कर दी। कई कार्यकर्ताओं को घसीटकर ले गई। महक नागर, अमन बजाज, राजू भदौरिया, गजेंद्र पटेल आदि मौजूद रहे। उधर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बयान जारी कर कहा, स्मार्ट सिटी इंदौर का स्मार्ट प्रशासन लोगों को गंदा पानी पिला रहा है। आखिर बेशर्मी का यह गहना सरकार कब उतारेगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *