MCB में युवा कांग्रेस ने प्रधानमंत्री का पुतला फूंका:राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब की गिरफ्तारी पर विरोध, पुलिस से झूमा-झपटी भी हुई

MCB में युवा कांग्रेस ने प्रधानमंत्री का पुतला फूंका:राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब की गिरफ्तारी पर विरोध, पुलिस से झूमा-झपटी भी हुई

मनेंद्रगढ़ में युवा कांग्रेस ने गुरुवार को प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया। यह प्रदर्शन युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब की गिरफ्तारी के विरोध में किया गया। राजीव गांधी चौक पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकत्रित हुए और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष की गिरफ्तारी को राजनीतिक प्रतिशोध बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर राजनीतिक विरोधियों को निशाना बना रही है। प्रदर्शन का नेतृत्व एमसीबी जिले के युवक कांग्रेस अध्यक्ष हफीज मेमन और अन्य पदाधिकारियों ने किया। इस दौरान कांग्रेस नेता व्यंकटेश सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष की गिरफ्तारी लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है और विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास है। वहीं, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजकुमार केशरवानी ने मांग की कि जब तक उदय भानु चिब को रिहा नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उग्र आंदोलन की चेतावनी उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द रिहाई नहीं हुई तो जिला स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक उग्र आंदोलन छेड़ा जाएगा। पुतला दहन के दौरान नायब तहसीलदार विनीत कुमार सिंह, मनेन्द्रगढ़ सिटी कोतवाली प्रभारी दीपेश सैनी सहित पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद थे। सुरक्षा के मद्देनजर अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया था। पुलिसकर्मियों और पदाधिकारियों के बीच हल्की झड़प प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों और युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों के बीच हल्की झड़प हुई। कार्यकर्ताओं की ओर से पुतला दहन करने पर पुलिसकर्मियों ने पानी डालकर उसे बुझाने का प्रयास किया। युवा कांग्रेस नेताओं ने कहा कि वे लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाते रहेंगे और संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष की रिहाई तक संघर्ष जारी रहेगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *