निवाड़ी में युवक कांग्रेस ने मंत्री विजयवर्गीय का पुतला जलाया:पत्रकारों पर टिप्पणी और इंदौर घटना पर बयान का किया विरोध

निवाड़ी में युवक कांग्रेस ने मंत्री विजयवर्गीय का पुतला जलाया:पत्रकारों पर टिप्पणी और इंदौर घटना पर बयान का किया विरोध

निवाड़ी जिला मुख्यालय पर युवा कांग्रेस ने मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन इंदौर में हाल ही में हुई घटना और पत्रकारों के लिए कथित अशोभनीय भाषा के इस्तेमाल के विरोध में किया गया। कार्यकर्ताओं ने मंत्री के खिलाफ लगाए नारे युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष निवाड़ी आकाश अंकित आर्य के नेतृत्व में यह प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस दौरान मंत्री का पुतला दहन कर जमकर नारेबाजी की गई। कार्यकर्ताओं ने मंत्री विजयवर्गीय के बयान को लोकतंत्र और पत्रकारिता पर हमला बताया। उन्होंने कहा कि पत्रकारों के खिलाफ अपमानजनक भाषा बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
मंत्री विजयवर्गीय से माफी मांगने की मांग प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि यदि मंत्री अपने बयान पर माफी नहीं मांगते हैं, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं और उनके सम्मान पर सवाल उठाना अस्वीकार्य है। इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष राजेश यादव, युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष विमलेश राय, ब्लॉक अध्यक्ष निवाड़ी दीपक बंशकार सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। रमेश निराला, अनूप बड़ौनिया, पुष्पेंद्र दांगी, दिनेश यादव, रवि दांगी, धीरेन्द्र खरे, संजीव खरे, महेंद्र कुशवाहा, अर्पित खरे सहित अनेक अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *