चलती हाइवा के नीचे कूदकर युवक ने किया सुसाइड:कटिहार में घटना CCTV में कैद, ड्राइवर गाड़ी छोड़कर भागा

चलती हाइवा के नीचे कूदकर युवक ने किया सुसाइड:कटिहार में घटना CCTV में कैद, ड्राइवर गाड़ी छोड़कर भागा

कटिहार के नगर थाना क्षेत्र स्थित शहीद चौक पर सोमवार सुबह एक व्यक्ति ने चलती हाइवा के नीचे कूदकर आत्महत्या कर ली। इस घटना में 38 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, एक हाइवा वाहन फ्लाईओवर से उतरकर नगर थाना के सामने से गुजर रहा था। इसी दौरान युवक अचानक वाहन के पिछले पहिए के पास जाकर उसमें घुस गया, जिससे पहिया उसके ऊपर चढ़ गया। यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने हाइवा को जब्त कर लिया घटना के बाद हाइवा चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर नगर थाना अध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने हाइवा को जब्त कर लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक के माता-पिता का निधन हो चुका मृतक की पहचान उसके पास मिले वोटर आईडी कार्ड के आधार पर अलीपुरद्वार निवासी राजेश खेरिया के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान कुछ मोबाइल नंबर और पासपोर्ट साइज फोटो भी बरामद किए गए। पुलिस द्वारा परिजनों से संपर्क करने पर पता चला कि मृतक के माता-पिता का निधन हो चुका था और उसकी पत्नी भी उसे छोड़कर जा चुकी थी। कटिहार के यातायात डीएसपी सद्दाम हुसैन ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी है और आगे की कार्रवाई जारी है। कटिहार के नगर थाना क्षेत्र स्थित शहीद चौक पर सोमवार सुबह एक व्यक्ति ने चलती हाइवा के नीचे कूदकर आत्महत्या कर ली। इस घटना में 38 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, एक हाइवा वाहन फ्लाईओवर से उतरकर नगर थाना के सामने से गुजर रहा था। इसी दौरान युवक अचानक वाहन के पिछले पहिए के पास जाकर उसमें घुस गया, जिससे पहिया उसके ऊपर चढ़ गया। यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने हाइवा को जब्त कर लिया घटना के बाद हाइवा चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर नगर थाना अध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने हाइवा को जब्त कर लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक के माता-पिता का निधन हो चुका मृतक की पहचान उसके पास मिले वोटर आईडी कार्ड के आधार पर अलीपुरद्वार निवासी राजेश खेरिया के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान कुछ मोबाइल नंबर और पासपोर्ट साइज फोटो भी बरामद किए गए। पुलिस द्वारा परिजनों से संपर्क करने पर पता चला कि मृतक के माता-पिता का निधन हो चुका था और उसकी पत्नी भी उसे छोड़कर जा चुकी थी। कटिहार के यातायात डीएसपी सद्दाम हुसैन ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी है और आगे की कार्रवाई जारी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *