एटा में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:लोहारी गवी में आम के बाग में पेड़ पर लटका मिला शव

एटा में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:लोहारी गवी में आम के बाग में पेड़ पर लटका मिला शव

एटा के राजा का रामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम लोहारी गवी में गुरुवार सुबह एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार करीब 27 वर्षीय यूनुस पुत्र आबिर ने गांव के पास एक बाग में आम के पेड़ पर फांसी लगा ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और शव को पेड़ से उतारकर घर ले आए। ग्राम चौकीदार मोमीन अली ने सुबह लगभग 8:25 बजे मोबाइल फोन के माध्यम से पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही राजा का रामपुर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू की। राजा का रामपुर थानाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर एटा मोर्चरी भेज दिया है। मामले में पंचनामा भरने की कार्रवाई की जा रही है तथा अग्रिम विधिक प्रक्रिया अपनाई जा रही है। प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *