सीतापुर जनपद के थानगांव थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवक का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। मंगलवार सुबह ग्राम सभा गोलोक कोड़र के मजरे श्याम नगर में परिजनों ने शव देखा। मृतक की पहचान मन्नू के पुत्र गोपी राजभर के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने पर थानगांव पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष विमल गौतम ने बताया कि घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि परिवार के लोग शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर रहे हैं।


