बेलदौर में चोरी के शक में युवक की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या

भास्कर न्यूज | खगड़िया बेलदौर थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 12 बेलनौवाद में गुरुवार देर रात एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान कृष्णा शर्मा (उम्र लगभग 30 वर्ष), पुत्र कुशो शर्मा के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि कृष्णा को बेरहमी से लाठी-डंडों से पीटकर जान से मार डाला गया। कृष्णा शर्मा परिवार का सबसे बड़ा बेटा था। उसके तीन छोटे भाई और एक बहन हैं। कृष्णा की तीन वर्षीय मासूम बेटी रूपा कुमारी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि कृष्णा शर्मा पिछले कई वर्षों से मानसिक समस्या से जूझ रहा था और उसका इलाज भी चल रहा था। घटना की सूचना मिलते ही बेलदौर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए खगड़िया भेज दिया गया। फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने में जुटी रही। अपराधिक पृष्ठभूमि का था कृष्णा जांच में पुलिस को पता चला कि मृतक कृष्णा शर्मा मुख्य रूप से चोरी में लिप्त था। बेलदौर थाना और चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र से उसके खिलाफ चोरी के कई मामले दर्ज थे। वह कई बार जेल भी जा चुका था। एक बार हिरासत से भागने की भी घटना सामने आई थी। इसके अलावा वह स्मैक समेत नशे की लत का शिकार भी था। पुलिस सूत्रों के अनुसार, उसी अपराधी पृष्ठभूमि के चलते वह रात के अंधेरे में चोरी के इरादे से कहीं गया होगा, जहां यह घटना हो गई। भास्कर न्यूज | खगड़िया बेलदौर थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 12 बेलनौवाद में गुरुवार देर रात एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान कृष्णा शर्मा (उम्र लगभग 30 वर्ष), पुत्र कुशो शर्मा के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि कृष्णा को बेरहमी से लाठी-डंडों से पीटकर जान से मार डाला गया। कृष्णा शर्मा परिवार का सबसे बड़ा बेटा था। उसके तीन छोटे भाई और एक बहन हैं। कृष्णा की तीन वर्षीय मासूम बेटी रूपा कुमारी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि कृष्णा शर्मा पिछले कई वर्षों से मानसिक समस्या से जूझ रहा था और उसका इलाज भी चल रहा था। घटना की सूचना मिलते ही बेलदौर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए खगड़िया भेज दिया गया। फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने में जुटी रही। अपराधिक पृष्ठभूमि का था कृष्णा जांच में पुलिस को पता चला कि मृतक कृष्णा शर्मा मुख्य रूप से चोरी में लिप्त था। बेलदौर थाना और चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र से उसके खिलाफ चोरी के कई मामले दर्ज थे। वह कई बार जेल भी जा चुका था। एक बार हिरासत से भागने की भी घटना सामने आई थी। इसके अलावा वह स्मैक समेत नशे की लत का शिकार भी था। पुलिस सूत्रों के अनुसार, उसी अपराधी पृष्ठभूमि के चलते वह रात के अंधेरे में चोरी के इरादे से कहीं गया होगा, जहां यह घटना हो गई।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *