खगड़िया में युवक की पीट-पीटकर हत्या:अंबेडकर चौक पर मिला खून से लथपथ शव, मृतक के खिलाफ पहले से थे आपराधिक मामले दर्ज

खगड़िया में युवक की पीट-पीटकर हत्या:अंबेडकर चौक पर मिला खून से लथपथ शव, मृतक के खिलाफ पहले से थे आपराधिक मामले दर्ज

खगड़िया के बेलदौर थाना क्षेत्र अंतर्गत बेला नौवाद गांव स्थित अंबेडकर चौक पर गुरुवार देर रात एक युवक की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार सुबह खून से लथपथ शव मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह राहगीरों ने देखा शव, मची अफरा-तफरी शुक्रवार सुबह जब राहगीरों की नजर अंबेडकर चौक पर पड़े खून से सने शव पर पड़ी, तो हड़कंप मच गया। राहगीरों ने तुरंत इसकी सूचना परिजनों और पुलिस को दी। कुछ ही देर में घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। मृतक की पहचान, परिवार में मचा कोहराम मृतक की पहचान बेला नौवाद गांव निवासी 30 वर्षीय जयकृष्णा कुमार (पिता- कुशो शर्मा) के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे, जिसके बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। गांव में शोक और आक्रोश का माहौल बन गया। परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप मृतक के पिता कुशो शर्मा ने बताया कि सुबह गांव के ही एक व्यक्ति ने उन्हें सूचना दी कि उनके बेटे को हाथ-पैर बांधकर बेरहमी से पीटा जा रहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि गांव के ही एक युवक ने इस वारदात को अंजाम दिया है। हालांकि पुलिस सभी आरोपों की जांच कर रही है। लाठी-डंडों से पीटकर हत्या, आरोपी फरार प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक को घेरकर लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा गया। हमलावरों ने इतनी बेरहमी से मारपीट की कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी सूचना मिलते ही बेलदौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जो घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने में लगी है। डीएसपी ने संभाली कमान, हर एंगल से जांच गोगरी डीएसपी सह एएसपी साक्षी कुमारी खुद मौके पर पहुंचीं और ग्रामीणों से पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, मृतक के खिलाफ पहले से कुछ आपराधिक मामले दर्ज थे, ऐसे में पुरानी रंजिश, आपसी विवाद और अन्य पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव बेलदौर थाना अध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। गांव में दहशत और आक्रोश घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों में इस निर्मम हत्या को लेकर गहरा आक्रोश है और लोग जल्द से जल्द दोषियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है और इलाके में स्थिति को नियंत्रित करने के लिए लगातार गश्त की जा रही है। खगड़िया के बेलदौर थाना क्षेत्र अंतर्गत बेला नौवाद गांव स्थित अंबेडकर चौक पर गुरुवार देर रात एक युवक की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार सुबह खून से लथपथ शव मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह राहगीरों ने देखा शव, मची अफरा-तफरी शुक्रवार सुबह जब राहगीरों की नजर अंबेडकर चौक पर पड़े खून से सने शव पर पड़ी, तो हड़कंप मच गया। राहगीरों ने तुरंत इसकी सूचना परिजनों और पुलिस को दी। कुछ ही देर में घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। मृतक की पहचान, परिवार में मचा कोहराम मृतक की पहचान बेला नौवाद गांव निवासी 30 वर्षीय जयकृष्णा कुमार (पिता- कुशो शर्मा) के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे, जिसके बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। गांव में शोक और आक्रोश का माहौल बन गया। परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप मृतक के पिता कुशो शर्मा ने बताया कि सुबह गांव के ही एक व्यक्ति ने उन्हें सूचना दी कि उनके बेटे को हाथ-पैर बांधकर बेरहमी से पीटा जा रहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि गांव के ही एक युवक ने इस वारदात को अंजाम दिया है। हालांकि पुलिस सभी आरोपों की जांच कर रही है। लाठी-डंडों से पीटकर हत्या, आरोपी फरार प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक को घेरकर लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा गया। हमलावरों ने इतनी बेरहमी से मारपीट की कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी सूचना मिलते ही बेलदौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जो घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने में लगी है। डीएसपी ने संभाली कमान, हर एंगल से जांच गोगरी डीएसपी सह एएसपी साक्षी कुमारी खुद मौके पर पहुंचीं और ग्रामीणों से पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, मृतक के खिलाफ पहले से कुछ आपराधिक मामले दर्ज थे, ऐसे में पुरानी रंजिश, आपसी विवाद और अन्य पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव बेलदौर थाना अध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। गांव में दहशत और आक्रोश घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों में इस निर्मम हत्या को लेकर गहरा आक्रोश है और लोग जल्द से जल्द दोषियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है और इलाके में स्थिति को नियंत्रित करने के लिए लगातार गश्त की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *