मोजाहिदपुर में युवक की पिटाई:बच्चा चोरी के आरोप में भीड़ ने पीटा, स्थानीय लोगों ने बचाया

मोजाहिदपुर में युवक की पिटाई:बच्चा चोरी के आरोप में भीड़ ने पीटा, स्थानीय लोगों ने बचाया

भागलपुर के मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। घटना के दौरान भीड़ ने युवक की लगातार पिटाई की। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यदि कुछ स्थानीय लोगों ने समय रहते हस्तक्षेप नहीं किया होता, तो यह घटना मॉब लिंचिंग का रूप ले सकती थी। घायल युवक की पहचान मो. दानिश के रूप में हुई है। उस पर बच्चा चोरी करने का आरोप लगाया गया था। घटना के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में पहले भी अफवाहों के कारण तनाव की स्थिति बन चुकी है, जिसके चलते यहां पुलिस की सक्रिय गश्त और त्वरित प्रतिक्रिया की आवश्यकता है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि सूचना देने के बावजूद पुलिस समय पर नहीं पहुंची, जिससे भीड़ का मनोबल बढ़ा और स्थिति बिगड़ गई। इस पर सवाल उठ रहे हैं कि क्या सूचना मिलने में देरी हुई या कार्रवाई में लापरवाही बरती गई। मोजाहिदपुर थाना प्रभारी धीरेंद्र यादव ने कहा कि सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पीड़ित की तरफ से अभी तक कोई आवेदन नहीं मिला है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पूरे घटनाक्रम की समीक्षा की जा रही है। उन्होंने आश्वस्त किया कि यदि किसी स्तर पर चूक पाई गई तो संबंधित कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था और पुलिस की तत्परता पर बहस छेड़ दी है। घायल युवक का इलाज जारी है और इलाके में एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। भागलपुर के मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। घटना के दौरान भीड़ ने युवक की लगातार पिटाई की। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यदि कुछ स्थानीय लोगों ने समय रहते हस्तक्षेप नहीं किया होता, तो यह घटना मॉब लिंचिंग का रूप ले सकती थी। घायल युवक की पहचान मो. दानिश के रूप में हुई है। उस पर बच्चा चोरी करने का आरोप लगाया गया था। घटना के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में पहले भी अफवाहों के कारण तनाव की स्थिति बन चुकी है, जिसके चलते यहां पुलिस की सक्रिय गश्त और त्वरित प्रतिक्रिया की आवश्यकता है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि सूचना देने के बावजूद पुलिस समय पर नहीं पहुंची, जिससे भीड़ का मनोबल बढ़ा और स्थिति बिगड़ गई। इस पर सवाल उठ रहे हैं कि क्या सूचना मिलने में देरी हुई या कार्रवाई में लापरवाही बरती गई। मोजाहिदपुर थाना प्रभारी धीरेंद्र यादव ने कहा कि सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पीड़ित की तरफ से अभी तक कोई आवेदन नहीं मिला है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पूरे घटनाक्रम की समीक्षा की जा रही है। उन्होंने आश्वस्त किया कि यदि किसी स्तर पर चूक पाई गई तो संबंधित कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था और पुलिस की तत्परता पर बहस छेड़ दी है। घायल युवक का इलाज जारी है और इलाके में एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *