विराट रामायण मंदिर के बाहर हाईवा ड्राइवर से मारपीट:मोतिहारी में साइड लेने को लेकर विवाद में युवकों ने पीटा, वीडियो वायरल

विराट रामायण मंदिर के बाहर हाईवा ड्राइवर से मारपीट:मोतिहारी में साइड लेने को लेकर विवाद में युवकों ने पीटा, वीडियो वायरल

मोतिहारी के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के कैथवलिया में स्थित विराट रामायण मंदिर के समीप एक हाईवा चालक के साथ मारपीट और गाली-गलौज का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ युवक लाठी-डंडे लेकर हाईवा चालक को घेर लेते हैं और उसके साथ मारपीट करते हैं। जानकारी के अनुसार, हाईवा से साइड लेने को लेकर हुए मामूली विवाद के बाद स्थानीय युवक उत्तेजित हो गए और विवाद हिंसक हो गया। युवकों ने चालक को गालियां दीं और लाठी से पीटा। श्रद्धालुओं में भी इस घटना को लेकर चिंता विराट रामायण मंदिर में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। मंदिर के बाहर हुई इस मारपीट की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। श्रद्धालुओं में भी इस घटना को लेकर चिंता देखी जा रही है। कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया वायरल वीडियो सामने आने के बाद मोतिहारी पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। पुलिस प्रशासन ने वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया है। स्थानीय लोगों में मंदिर परिसर के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम न होने को लेकर नाराजगी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। उम्मीद है कि दोषियों के खिलाफ जल्द सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। मोतिहारी के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के कैथवलिया में स्थित विराट रामायण मंदिर के समीप एक हाईवा चालक के साथ मारपीट और गाली-गलौज का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ युवक लाठी-डंडे लेकर हाईवा चालक को घेर लेते हैं और उसके साथ मारपीट करते हैं। जानकारी के अनुसार, हाईवा से साइड लेने को लेकर हुए मामूली विवाद के बाद स्थानीय युवक उत्तेजित हो गए और विवाद हिंसक हो गया। युवकों ने चालक को गालियां दीं और लाठी से पीटा। श्रद्धालुओं में भी इस घटना को लेकर चिंता विराट रामायण मंदिर में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। मंदिर के बाहर हुई इस मारपीट की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। श्रद्धालुओं में भी इस घटना को लेकर चिंता देखी जा रही है। कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया वायरल वीडियो सामने आने के बाद मोतिहारी पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। पुलिस प्रशासन ने वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया है। स्थानीय लोगों में मंदिर परिसर के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम न होने को लेकर नाराजगी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। उम्मीद है कि दोषियों के खिलाफ जल्द सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *