चूरू में युवक पर हमला, सिर में लगी चोट:जान से मारने की नीयत से पिस्टल से फायर करने का भी आरोप

चूरू में युवक पर हमला, सिर में लगी चोट:जान से मारने की नीयत से पिस्टल से फायर करने का भी आरोप

चूरू के सदर थाना क्षेत्र में कडवासर-बूंटिया मार्ग पर एक युवक पर हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि उस पर पिस्टल से फायर किया गया और मारपीट की गई। घटना के संबंध में सदर थाना में परिवाद दर्ज कराया गया है। कडवासर निवासी प्रमोद कुमार नायक ने बताया कि हमले में उसके सिर में चोट आई है। उसे डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में प्राथमिक उपचार दिया गया। प्रमोद कुमार ने अपने परिवाद में बताया कि वह अपने साथी अनिल नायक के साथ बाइक से कडवासर से बूंटिया होते हुए ढाढ़र जा रहा था। रास्ते में पहले से खड़े कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया। प्रमोद ने भरत, अमित, किशन और मनोज सहित अन्य पर हमला करने का आरोप लगाया है। परिवाद के अनुसार आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से प्रमोद पर पिस्टल से फायर किया, जो पास से निकल गया। इसके बाद दोनों को बाइक से गिराकर लाठी-सरियों से मारपीट की गई। प्रमोद ने यह भी आरोप लगाया कि उसके सिर पर पिस्टल के हत्थे से हमला किया गया। आरोपियों ने कथित तौर पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए दुर्व्यवहार किया और जान से मारने की धमकी दी। घटना के दौरान एक वाहन की लाइट दिखाई देने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। परिवाद में यह भी बताया गया है कि उक्त युवकों के खिलाफ पहले भी मामले दर्ज हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *