भास्कर न्यूज | चिरैया शिकारगंज पुलिस ने वाहन जांच के दौरान एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए चोरी की बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष गोपाल कुमार ने बताया कि नियमित वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक युवक बाइक से आता दिखा। संदेह होने पर पुलिस ने उसे रोककर पूछताछ शुरू की। इसी क्रम में युवक बाइक गिराकर भागने लगा, लेकिन पुलिसकर्मियों ने पीछा कर कुछ ही दूरी पर उसे पकड़ लिया। पुलिस ने युवक से भागने का कारण और बाइक के कागजात मांगे। इस पर युवक ने बताया कि कागजात पास में नहीं हैं और घर से मंगवाए जा रहे हैं। इसके बाद पुलिस उसे थाने ले आई, जहां वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका और न ही बाइक के वैध कागजात प्रस्तुत कर पाया। गिरफ्तार युवक की पहचान पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र के हरनाथपुर गांव निवासी मोहम्मद हुसैन मियां के 21 वर्षीय पुत्र आशिक आलम के रूप में हुई है। जांच के दौरान बाइक के चेसिस नंबर से छेड़छाड़ का खुलासा हुआ। पुलिस ने पाया कि पुराने चेसिस नंबर को मिटाकर नया नंबर पंच किया गया है। वहीं, एचएचडी मशीन से जांच में चेसिस नंबर और नंबर प्लेट में भिन्नता पाई गई। इसके बाद पुलिस ने चोरी की बाइक को जब्त कर युवक को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। भास्कर न्यूज | चिरैया शिकारगंज पुलिस ने वाहन जांच के दौरान एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए चोरी की बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष गोपाल कुमार ने बताया कि नियमित वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक युवक बाइक से आता दिखा। संदेह होने पर पुलिस ने उसे रोककर पूछताछ शुरू की। इसी क्रम में युवक बाइक गिराकर भागने लगा, लेकिन पुलिसकर्मियों ने पीछा कर कुछ ही दूरी पर उसे पकड़ लिया। पुलिस ने युवक से भागने का कारण और बाइक के कागजात मांगे। इस पर युवक ने बताया कि कागजात पास में नहीं हैं और घर से मंगवाए जा रहे हैं। इसके बाद पुलिस उसे थाने ले आई, जहां वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका और न ही बाइक के वैध कागजात प्रस्तुत कर पाया। गिरफ्तार युवक की पहचान पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र के हरनाथपुर गांव निवासी मोहम्मद हुसैन मियां के 21 वर्षीय पुत्र आशिक आलम के रूप में हुई है। जांच के दौरान बाइक के चेसिस नंबर से छेड़छाड़ का खुलासा हुआ। पुलिस ने पाया कि पुराने चेसिस नंबर को मिटाकर नया नंबर पंच किया गया है। वहीं, एचएचडी मशीन से जांच में चेसिस नंबर और नंबर प्लेट में भिन्नता पाई गई। इसके बाद पुलिस ने चोरी की बाइक को जब्त कर युवक को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।


