नवगछिया में देसी कट्टे के साथ युवक गिरफ्तार:रात्रि गश्ती के दौरान पुलिस ने की कार्रवाई, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

नवगछिया में देसी कट्टे के साथ युवक गिरफ्तार:रात्रि गश्ती के दौरान पुलिस ने की कार्रवाई, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

नवगछिया के ढोलबज्जा थाना पुलिस ने रात्रि गश्ती के दौरान एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी बुधवार, (25 फरवरी) की रात को हुई। पुलिस टीम नियमित गश्ती पर थी, तभी एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में घूमता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोककर पूछताछ की और तलाशी लेने पर उसके पास से एक देसी कट्टा बरामद हुआ। हथियार बरामद होने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए युवक को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में ढोलबज्जा थाना में कांड संख्या-18/26 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25 (1-bla)/26 में प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। नवगछिया के ढोलबज्जा थाना पुलिस ने रात्रि गश्ती के दौरान एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी बुधवार, (25 फरवरी) की रात को हुई। पुलिस टीम नियमित गश्ती पर थी, तभी एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में घूमता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोककर पूछताछ की और तलाशी लेने पर उसके पास से एक देसी कट्टा बरामद हुआ। हथियार बरामद होने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए युवक को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में ढोलबज्जा थाना में कांड संख्या-18/26 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25 (1-bla)/26 में प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *