मधुबनी जिले की अंधराठाढ़ी पुलिस ने सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ प्रदर्शन करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। यह जानकारी मधुबनी एसपी योगेंद्र कुमार ने रविवार शाम को दी। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त की पहचान अंधराठाढ़ी थाना क्षेत्र के पसटन गांव निवासी धर्मेंद्र सिंह के पुत्र शिवम कुमार सिंह के रूप में हुई है। एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि रविवार दोपहर सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति की तस्वीर पोस्ट की गई थी। इस तस्वीर से क्षेत्र में भय का माहौल पैदा हो रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल संज्ञान लिया और संबंधित थाना क्षेत्र को आरोपी की पहचान कर गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पुलिस ने आरोपी को घर से गिरफ्तार किया सूचना और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर वायरल फोटो में दिख रहे युवक की पहचान शिवम कुमार सिंह, पिता धर्मेंद्र सिंह, निवासी पसटन, अंधराठाढ़ी थाना के रूप में की गई। अंधराठाढ़ी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ और उसके मोबाइल की जांच से फोटो में युवक की मौजूदगी की पुष्टि हुई। इस मामले में अंधराठाढ़ी थाना में कांड संख्या 33/26 दर्ज किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। एसपी ने जोर देकर कहा कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपराधियों और अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है और सतत निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार के अवैध हथियार का प्रदर्शन करना या हिंसा को बढ़ावा देना कानूनन अपराध है। मधुबनी पुलिस की सोशल मीडिया सेल ऐसी गतिविधियों पर लगातार नजर रख रही है। मधुबनी जिले की अंधराठाढ़ी पुलिस ने सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ प्रदर्शन करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। यह जानकारी मधुबनी एसपी योगेंद्र कुमार ने रविवार शाम को दी। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त की पहचान अंधराठाढ़ी थाना क्षेत्र के पसटन गांव निवासी धर्मेंद्र सिंह के पुत्र शिवम कुमार सिंह के रूप में हुई है। एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि रविवार दोपहर सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति की तस्वीर पोस्ट की गई थी। इस तस्वीर से क्षेत्र में भय का माहौल पैदा हो रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल संज्ञान लिया और संबंधित थाना क्षेत्र को आरोपी की पहचान कर गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पुलिस ने आरोपी को घर से गिरफ्तार किया सूचना और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर वायरल फोटो में दिख रहे युवक की पहचान शिवम कुमार सिंह, पिता धर्मेंद्र सिंह, निवासी पसटन, अंधराठाढ़ी थाना के रूप में की गई। अंधराठाढ़ी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ और उसके मोबाइल की जांच से फोटो में युवक की मौजूदगी की पुष्टि हुई। इस मामले में अंधराठाढ़ी थाना में कांड संख्या 33/26 दर्ज किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। एसपी ने जोर देकर कहा कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपराधियों और अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है और सतत निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार के अवैध हथियार का प्रदर्शन करना या हिंसा को बढ़ावा देना कानूनन अपराध है। मधुबनी पुलिस की सोशल मीडिया सेल ऐसी गतिविधियों पर लगातार नजर रख रही है।


