बांसवाड़ा में आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने पर युवक गिरफ्तार:इंस्टाग्राम पर किया था अपलोड, कोतवाली पुलिस की कार्रवाई

बांसवाड़ा में आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने पर युवक गिरफ्तार:इंस्टाग्राम पर किया था अपलोड, कोतवाली पुलिस की कार्रवाई

​बांसवाड़ा शहर की शांति और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के प्रयास के आरोप में कोतवाली थाना पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपनी इंस्टाग्राम आईडी पर आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट किया था। ​एसपी सुधीर जोशी के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई को लेकर कोतवाली थानाधिकारी बुधराम ने बताया- प्रार्थी फिरदौस खान उर्फ जुबेर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया कि गामतवाड़ा निवासी एक युवक ने अपनी इंस्टाग्राम आईडी पर एक वीडियो प्रसारित किया है। इसमें ईद के दिन शहर की सभी दुकानें बंद करने की धमकी दी गई थी। ​​मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी युवक को सागवाड़ा से डिटेन किया। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक वीडियो दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *