युवक ने पुलिस पर पिटाई का आरोप लगाया:पुलिस ने कहा- स्टंटबाजी कर रहा था, हेलमेट न पहनने पर चालान किया

युवक ने पुलिस पर पिटाई का आरोप लगाया:पुलिस ने कहा- स्टंटबाजी कर रहा था, हेलमेट न पहनने पर चालान किया

लोनार कोतवाली क्षेत्र के जगदीशपुर चौराहे पर बुधवार देर शाम एक युवक ने पुलिस पर पिटाई का आरोप लगाया है। बावन कस्बे के मोहल्ला भीख थोक निवासी कंपाउंडर मोहित का कहना है कि पुलिस ने उन्हें रोका और कहासुनी के बाद उनकी पिटाई की। इस दौरान भागने की कोशिश में वह एक ट्रैक्टर से टकराकर घायल हो गए। वहीं, बावन चौकी इंचार्ज अरुण कुमार शुक्ला ने पिटाई के आरोपों को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि युवक बाइक पर स्टंटबाजी कर रहा था और उसने हेलमेट भी नहीं पहना था। शाम 7:07 बजे उसका चालान किया गया था। चौकी इंचार्ज ने यह भी बताया कि घटना स्थल पर एक ट्रैक्टर ने उनके सरकारी वाहन को टक्कर मार दी थी, जिसमें वह बाल-बाल बचे। इस संबंध में ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वह घायल युवक से मिलने मेडिकल कॉलेज भी पहुंचे और उसके परिजनों से बात की।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *