भागलपुर में कर्ज से इनकार पर छोटे भाई की पिटाई:बड़े भाई ने हमला कर सिर फोड़ा, घायल बोला- पहले भी पैसे लिए थे, नहीं लौटाए

भागलपुर में कर्ज से इनकार पर छोटे भाई की पिटाई:बड़े भाई ने हमला कर सिर फोड़ा, घायल बोला- पहले भी पैसे लिए थे, नहीं लौटाए

भागलपुर में पारिवारिक विवाद का एक मामला सामने आया है, जहां कर्ज देने से इनकार करने पर बड़े भाई और उसके परिवार ने मिलकर छोटे भाई की पिटाई कर दी। हमले में छोटे भाई का सिर फट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पुलिस की मदद से इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल (मायागंज) में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। घटना जिले के नाथनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मथुरापुर हटिया की है। घायल व्यक्ति की पहचान दीपक साह के रूप में हुई है। घायल बोला- पहले 10 हजार रुपए कर्ज लिए थे, नहीं लौटाए मायागंज अस्पताल में भर्ती दीपक साह ने बताया कि कुछ समय पहले उनके बड़े भाई ने उनसे 10 हजार रुपए कर्ज लिए थे, जिसे वापस करने में काफी देर कर दी गई थी। इसके बाद बड़े भाई ने दोबारा उनसे कर्ज की मांग की। जब दीपक साह ने पैसे देने से इनकार किया, तो पहले दोनों भाइयों के बीच कहासुनी हुई। आरोप है कि विवाद बढ़ने के बाद बड़े भाई ने अपने परिवार के अन्य सदस्यों को बुला लिया। सभी ने मिलकर दीपक साह पर लाठी-डंडे और खंती से हमला कर दिया। इस दौरान दीपक साह के सिर पर गंभीर चोट आई, जिससे वह लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर पड़े। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। घायल बोला- स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद FIR दर्ज कराऊंगा सूचना मिलते ही नाथनगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल दीपक साह को तत्काल इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भेजा। फिलहाल अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। दीपक साह ने बताया कि स्वास्थ्य में कुछ सुधार होने के बाद वह थाने में जाकर पूरे मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराएंगे। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है, हालांकि पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है। भागलपुर में पारिवारिक विवाद का एक मामला सामने आया है, जहां कर्ज देने से इनकार करने पर बड़े भाई और उसके परिवार ने मिलकर छोटे भाई की पिटाई कर दी। हमले में छोटे भाई का सिर फट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पुलिस की मदद से इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल (मायागंज) में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। घटना जिले के नाथनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मथुरापुर हटिया की है। घायल व्यक्ति की पहचान दीपक साह के रूप में हुई है। घायल बोला- पहले 10 हजार रुपए कर्ज लिए थे, नहीं लौटाए मायागंज अस्पताल में भर्ती दीपक साह ने बताया कि कुछ समय पहले उनके बड़े भाई ने उनसे 10 हजार रुपए कर्ज लिए थे, जिसे वापस करने में काफी देर कर दी गई थी। इसके बाद बड़े भाई ने दोबारा उनसे कर्ज की मांग की। जब दीपक साह ने पैसे देने से इनकार किया, तो पहले दोनों भाइयों के बीच कहासुनी हुई। आरोप है कि विवाद बढ़ने के बाद बड़े भाई ने अपने परिवार के अन्य सदस्यों को बुला लिया। सभी ने मिलकर दीपक साह पर लाठी-डंडे और खंती से हमला कर दिया। इस दौरान दीपक साह के सिर पर गंभीर चोट आई, जिससे वह लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर पड़े। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। घायल बोला- स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद FIR दर्ज कराऊंगा सूचना मिलते ही नाथनगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल दीपक साह को तत्काल इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भेजा। फिलहाल अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। दीपक साह ने बताया कि स्वास्थ्य में कुछ सुधार होने के बाद वह थाने में जाकर पूरे मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराएंगे। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है, हालांकि पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *