छोटे भाई ने बड़े भाई को लाठी डंडों से पीटा, सर पर एलइडी दे मारा, मौत

छोटे भाई ने बड़े भाई को लाठी डंडों से पीटा, सर पर एलइडी दे मारा, मौत

Younger brother killed his elder brother: आगरा में छोटे भाई ने बड़े भाई को पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर-शराबा सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने बीच-बचाव किया। घायल को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेन्सिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली वीरेंद्र कुमार ने बताया कि पारिवारिक कारणों से विवाद के कारण दोनों भाइयों के बीच मारपीट हुई। छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या कर दी। घटना की जांच की जा रही है। मामला थाना कोतवाली क्षेत्र का है।

मोबाइल पासवर्ड ना बताने पर शुरू हुआ विवाद

उत्तर प्रदेश के आगरा के कोतवाली क्षेत्र के माइथन निवासी पूनम शर्मा ने बताया कि गौरव शर्मा और आकाश शर्मा उनके दो बेटे हैं।‌ उनके पति की मौत 5 महीने पहले हो गई थी। घटना के संबंध में उन्होंने बताया कि 26 वर्षीय आकाश ने गौरव शर्मा से मोबाइल मंगा। उसने बताया कि जीजा को फोन करना था। गौरव ने मोबाइल दे दिया, लेकिन पासवर्ड पूछने पर नहीं बताया, जिससे दोनों के बीच विवाद हो गया।

संपत्ति बंटवारे की मांग की

आकाश ने कहा कि भगवान मकान का बंटवारा करो, जिसका गौरव ने विरोध किया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। मारपीट के दौरान गौरव नीचे गिर गया और आकाश ने लाठी-डंडों से पीटकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। यही नहीं, एलईडी को भी उसके सर में पटक दिया। जिससे गौरव के सर से खून बहने लगा। वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

मां को भी दिया धक्का

बचाने के आगे आई मां को भी आकाश ने धक्का दे दिया। आकाश के हमले से गौरव गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने गौरव को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। मां का रो-रोकर बुरा हाल है।

सहायक पुलिस आयुक्त ने बताया

सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली वीरेंद्र कुमार ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के माइथन से पुलिस को सूचना मिली कि दो भाइयों के बीच लड़ाई हो गई है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल गौरव शर्मा को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। उन्होंने बताया कि आकाश और गौरव के बीच संपत्ति को लेकर विवाद बना रहता था। मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *