हथियार के बल पर युवक का पैर तोड़ा:मुंगेर में घर के बाहर ब्रेकर लगाने को लेकर विवाद, डिस्प्ले ठीक कराने जा रहा था घायल

हथियार के बल पर युवक का पैर तोड़ा:मुंगेर में घर के बाहर ब्रेकर लगाने को लेकर विवाद, डिस्प्ले ठीक कराने जा रहा था घायल

मुंगेर के वासुदेवपुर थाना क्षेत्र स्थित नया गांव चौक के पास सोमवार देर शाम तीन बाइक सवार युवकों पर हमला किया गया। इस घटना में एक युवक का दाहिना पैर तोड़ दिया गया, जबकि बीच-बचाव करने आए दो अन्य युवक मामूली रूप से घायल हो गए। घायल युवक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव निवासी चंदन यादव के 22 वर्षीय बेटे प्रिंस कुमार के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने घायल प्रिंस को मुंगेर सदर अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया। डिस्प्ले ठीक कराने जा रहा था घायल सदर अस्पताल में प्रिंस कुमार ने बताया कि वह अपने मोबाइल का डिस्प्ले ठीक कराने के लिए शंकरपुर गांव से नया गांव चौक जा रहा था। उसके साथ गांव के दो अन्य युवक मंटुन कुमार और रोशन कुमार भी बाइक पर थे। प्रिंस के अनुसार, नया गांव चौक पहुंचते ही गांव के ही आशीष, बिपुल, गुल्लो, करण सहित पांच अन्य लोगों ने उसे पिस्तौल सटाकर बाइक से नीचे खींच लिया और मारपीट शुरू कर दी। प्रिंस ने बताया कि आरोपियों ने उसे लाठी-डंडों से पीटा। जब मंटुन कुमार और रोशन कुमार बीच-बचाव करने आए, तो उनके साथ भी मारपीट की गई, जिससे वे मामूली रूप से चोटिल हो गए। प्रिंस का दाहिना पैर तोड़ दिया गया। जानकारी के अनुसार, आरोपी सड़क पर ब्रेकर लगाए जाने को लेकर नाराज थे। बताया जा रहा है कि यह हमला पुरानी रंजिश का परिणाम है। इसके बाद किसी तरह घर वाले को इस बात की सूचना दी गई और स्थानीय लोगों के सहयोग से हम लोगों को इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल लाया गया है। घायल युवक ने आरोप लगाया कि मारने वाला सभी लोग शराब के नशे में धुत थे और सभी के पास देशी कट्टा और पिस्टल था। वहीं घटना के बाद जब हम लोग अस्पताल आए तभी आरोपी हम लोगों के घर पर जाकर दहशत फैलाने की नीयत से लगभग आठ राउंड गोलीबारी की है। सड़क पर ब्रेकर देने से नाराज थे आरोपी घायल ने बताया कि घटना का मुख्य कारण है कि इन लोगों के द्वारा हमेशा तेज रफ्तार में बाइक को हमारे घर के आगे से गुजरता था, जिसमें पूर्व में एक बच्चा घायल हुआ था। इसके बाद हम लोग अपने घर के आगे ब्रेकर डाल दिए थे जिससे उन लोगों को आने-जाने में परेशानी होती थी। इसी आक्रोश के लेकर उन लोगों के द्वारा पूर्व में भी मारपीट की गई थी। आज फिर इन लोगों के द्वारा अपनी दबंगता को दिखाते हुए मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट की घटना घटित हुई है हम लोग इसकी जांच में जुटे हुए हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस जांच में जो भी आरोपी होंगे उसके ऊपर कार्रवाई की जाएगी। मुंगेर के वासुदेवपुर थाना क्षेत्र स्थित नया गांव चौक के पास सोमवार देर शाम तीन बाइक सवार युवकों पर हमला किया गया। इस घटना में एक युवक का दाहिना पैर तोड़ दिया गया, जबकि बीच-बचाव करने आए दो अन्य युवक मामूली रूप से घायल हो गए। घायल युवक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव निवासी चंदन यादव के 22 वर्षीय बेटे प्रिंस कुमार के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने घायल प्रिंस को मुंगेर सदर अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया। डिस्प्ले ठीक कराने जा रहा था घायल सदर अस्पताल में प्रिंस कुमार ने बताया कि वह अपने मोबाइल का डिस्प्ले ठीक कराने के लिए शंकरपुर गांव से नया गांव चौक जा रहा था। उसके साथ गांव के दो अन्य युवक मंटुन कुमार और रोशन कुमार भी बाइक पर थे। प्रिंस के अनुसार, नया गांव चौक पहुंचते ही गांव के ही आशीष, बिपुल, गुल्लो, करण सहित पांच अन्य लोगों ने उसे पिस्तौल सटाकर बाइक से नीचे खींच लिया और मारपीट शुरू कर दी। प्रिंस ने बताया कि आरोपियों ने उसे लाठी-डंडों से पीटा। जब मंटुन कुमार और रोशन कुमार बीच-बचाव करने आए, तो उनके साथ भी मारपीट की गई, जिससे वे मामूली रूप से चोटिल हो गए। प्रिंस का दाहिना पैर तोड़ दिया गया। जानकारी के अनुसार, आरोपी सड़क पर ब्रेकर लगाए जाने को लेकर नाराज थे। बताया जा रहा है कि यह हमला पुरानी रंजिश का परिणाम है। इसके बाद किसी तरह घर वाले को इस बात की सूचना दी गई और स्थानीय लोगों के सहयोग से हम लोगों को इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल लाया गया है। घायल युवक ने आरोप लगाया कि मारने वाला सभी लोग शराब के नशे में धुत थे और सभी के पास देशी कट्टा और पिस्टल था। वहीं घटना के बाद जब हम लोग अस्पताल आए तभी आरोपी हम लोगों के घर पर जाकर दहशत फैलाने की नीयत से लगभग आठ राउंड गोलीबारी की है। सड़क पर ब्रेकर देने से नाराज थे आरोपी घायल ने बताया कि घटना का मुख्य कारण है कि इन लोगों के द्वारा हमेशा तेज रफ्तार में बाइक को हमारे घर के आगे से गुजरता था, जिसमें पूर्व में एक बच्चा घायल हुआ था। इसके बाद हम लोग अपने घर के आगे ब्रेकर डाल दिए थे जिससे उन लोगों को आने-जाने में परेशानी होती थी। इसी आक्रोश के लेकर उन लोगों के द्वारा पूर्व में भी मारपीट की गई थी। आज फिर इन लोगों के द्वारा अपनी दबंगता को दिखाते हुए मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट की घटना घटित हुई है हम लोग इसकी जांच में जुटे हुए हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस जांच में जो भी आरोपी होंगे उसके ऊपर कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *