चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान युवक का पैर फिसला:भागलपुर जंक्शन पर फरक्का एक्सप्रेस से नीचे गिरा, आरपीएफ जवान ने बचाई जान

चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान युवक का पैर फिसला:भागलपुर जंक्शन पर फरक्का एक्सप्रेस से नीचे गिरा, आरपीएफ जवान ने बचाई जान

भागलपुर जंक्शन पर चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान एक युवक का पैर फिसल गया। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ के एस्कॉर्ट सिपाही अनिल यादव ने फुर्ती दिखाते हुए युवक को खींचकर सुरक्षित बाहर निकाला और गाड़ी से नीचे गिरने से बचा लिया। इसका वीडियो भी सामने आया है। जानकारी के अनुसार, स्टेशन से फरक्का एक्सप्रेस खुलने के बाद एक युवक चढ़ने का प्रयास करने लगा। ट्रेन की रफ्तार बढ़ने से बैलेंस बिगड़ गया। फिसलकर ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच गिरने लगा। मौके पर मौजूद लोगों की सांसें थम गईं, लेकिन ड्यूटी पर तैनात सिपाही ने गिरने से पहले उसे खींच लिया। लोगों ने जवान की तारीफ की जवान ने युवक को संभालते हुए बेंच पर बैठाया और उसे शांत कराया। इसके बाद कुछ देर के लिए गाड़ी को स्टेशन पर रोका गया, इसके बाद ही वो ट्रेन में चढ़ने की हिम्मत नहीं जुटा सका। यात्रियों ने आरपीएफ जवान की बहादुरी और तत्परता की सराहना की। यात्रियों से सावधानी बरतने की अपील इस संबंध में आरपीएफ इंस्पेक्टर अमित गिरी ने बताया कि जवान की सतर्कता से एक बड़ा हादसा टल गया। उन्होंने यात्रियों से अपील करते हुए कहा कि भूलकर भी चलती गाड़ी में चढ़ने का प्रयास मत कीजिए। इससे गंभीर दुर्घटना हो सकती है। भागलपुर जंक्शन पर चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान एक युवक का पैर फिसल गया। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ के एस्कॉर्ट सिपाही अनिल यादव ने फुर्ती दिखाते हुए युवक को खींचकर सुरक्षित बाहर निकाला और गाड़ी से नीचे गिरने से बचा लिया। इसका वीडियो भी सामने आया है। जानकारी के अनुसार, स्टेशन से फरक्का एक्सप्रेस खुलने के बाद एक युवक चढ़ने का प्रयास करने लगा। ट्रेन की रफ्तार बढ़ने से बैलेंस बिगड़ गया। फिसलकर ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच गिरने लगा। मौके पर मौजूद लोगों की सांसें थम गईं, लेकिन ड्यूटी पर तैनात सिपाही ने गिरने से पहले उसे खींच लिया। लोगों ने जवान की तारीफ की जवान ने युवक को संभालते हुए बेंच पर बैठाया और उसे शांत कराया। इसके बाद कुछ देर के लिए गाड़ी को स्टेशन पर रोका गया, इसके बाद ही वो ट्रेन में चढ़ने की हिम्मत नहीं जुटा सका। यात्रियों ने आरपीएफ जवान की बहादुरी और तत्परता की सराहना की। यात्रियों से सावधानी बरतने की अपील इस संबंध में आरपीएफ इंस्पेक्टर अमित गिरी ने बताया कि जवान की सतर्कता से एक बड़ा हादसा टल गया। उन्होंने यात्रियों से अपील करते हुए कहा कि भूलकर भी चलती गाड़ी में चढ़ने का प्रयास मत कीजिए। इससे गंभीर दुर्घटना हो सकती है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *