सुपौल के वीरपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर वार्ड–1 में 18 वर्षीय युवक की गला दबाकर हत्या कर दिए जाने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान सुपौल के छातापुर प्रखंड के चुन्नी पंचायत निवासी शंभू पासवान के पुत्र अजित कुमार पासवान के रूप में हुई है। वह एक महीने से बसंतपुर स्थित अपने दादा, सेवानिवृत्त अंचल अमीन महेश्वरी पासवान के घर रह रहा था और नगर पंचायत वीरपुर स्थित ‘निर्मल जल’ वाटर प्यूरीफायर संस्थान में कार्यरत था। इस मामले में बुधवार की सुबह 10 बजे तक परिजन की ओर से लिखित शिकायत नहीं दी गई है। लिहाजा पुलिस घटना के मद्देनजर विभिन्न बिंदुओं पर जांच और आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है। घर के पास आग ताप रहा था परिजनों के अनुसार सोमवार रात काम से लौटने के बाद अजित भोजन कर घर के पास आग ताप रहा था। इसी दौरान करीब 7:30 बजे उसके मोबाइल पर कॉल आया और वह बाहर निकल गया। देर तक वापस नहीं लौटने और मोबाइल बंद मिलने पर परिजन चिंतित हो उठे। इसी बीच स्थानीय युवक डब्लू कुमार की नजर खेत की मेड़ किनारे सीमेंट पोल से बंधे अजित पर पड़ी, जो दादा के घर से महज 50 मीटर की दूरी पर था। सूचना मिलते ही परिजन पहुंचे और उसे अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। अजित की किसी से दुश्मनी नहीं थी दादा महेश्वरी पासवान ने बताया कि अजित की किसी से दुश्मनी नहीं थी, ऐसे में हत्या के कारणों को समझ पाना मुश्किल है। घटना से पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। पूर्व मुखिया प्रतिनिधि उपेंद्र कुमार पासवान ने इसे चिंताजनक बताते हुए पुलिस से जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की। ‘एफएसएल टीम से साक्ष्य एकत्र किए गए’ वीरपुर थानाध्यक्ष राजकिशोर मंडल ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम से साक्ष्य एकत्र किए गए हैं और वैज्ञानिक तरीके से जांच जारी है। शव पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। घटना से क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। सुपौल के वीरपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर वार्ड–1 में 18 वर्षीय युवक की गला दबाकर हत्या कर दिए जाने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान सुपौल के छातापुर प्रखंड के चुन्नी पंचायत निवासी शंभू पासवान के पुत्र अजित कुमार पासवान के रूप में हुई है। वह एक महीने से बसंतपुर स्थित अपने दादा, सेवानिवृत्त अंचल अमीन महेश्वरी पासवान के घर रह रहा था और नगर पंचायत वीरपुर स्थित ‘निर्मल जल’ वाटर प्यूरीफायर संस्थान में कार्यरत था। इस मामले में बुधवार की सुबह 10 बजे तक परिजन की ओर से लिखित शिकायत नहीं दी गई है। लिहाजा पुलिस घटना के मद्देनजर विभिन्न बिंदुओं पर जांच और आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है। घर के पास आग ताप रहा था परिजनों के अनुसार सोमवार रात काम से लौटने के बाद अजित भोजन कर घर के पास आग ताप रहा था। इसी दौरान करीब 7:30 बजे उसके मोबाइल पर कॉल आया और वह बाहर निकल गया। देर तक वापस नहीं लौटने और मोबाइल बंद मिलने पर परिजन चिंतित हो उठे। इसी बीच स्थानीय युवक डब्लू कुमार की नजर खेत की मेड़ किनारे सीमेंट पोल से बंधे अजित पर पड़ी, जो दादा के घर से महज 50 मीटर की दूरी पर था। सूचना मिलते ही परिजन पहुंचे और उसे अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। अजित की किसी से दुश्मनी नहीं थी दादा महेश्वरी पासवान ने बताया कि अजित की किसी से दुश्मनी नहीं थी, ऐसे में हत्या के कारणों को समझ पाना मुश्किल है। घटना से पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। पूर्व मुखिया प्रतिनिधि उपेंद्र कुमार पासवान ने इसे चिंताजनक बताते हुए पुलिस से जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की। ‘एफएसएल टीम से साक्ष्य एकत्र किए गए’ वीरपुर थानाध्यक्ष राजकिशोर मंडल ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम से साक्ष्य एकत्र किए गए हैं और वैज्ञानिक तरीके से जांच जारी है। शव पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। घटना से क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं।


