कटिहार में नए साल के पहले दिन एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना शहर के कुरसेला थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम हुई। मिठ्ठू झा अपनी बेटी के जन्मदिन के लिए केक लेने गुप्ता होटल आया था, तभी अज्ञात हमलावरों ने उन पर हमला किया। घटना उस समय हुई जब मिठ्ठू झा होटल के बाहर अपनी कार के पास खड़े थे। उनके चचेरे भाई गौरव कुमार होटल के अंदर केक का बिल चुका रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एक अज्ञात बाइक सवार वहां पहुंचा और बिना किसी कहासुनी के मिठ्ठू झा पर 5 राउंड फायरिंग कर दी। पूरी वारदात महज 10 सेकेंड के अंदर अंजाम दी गई गोली सीधे उनके मुंह में लगी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। यह पूरी वारदात महज 10 सेकेंड के अंदर अंजाम दी गई और अपराधी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए। घटनास्थल पर गोली के खोखे, खून के निशान और मृतक की टोपी गिरी हुई मिली। सूचना मिलते ही कुरसेला थाना अध्यक्ष राकेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटनास्थल को सील कर दिया और साक्ष्य जुटाना शुरू किया। CCTV की फुटेज खंगाल रही पुलिस पुलिस आसपास लगे CCTV की फुटेज खंगाल रही है ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके। हत्या के कारणों का फिलहाल स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस आपसी रंजिश सहित सभी संभावित बिंदुओं पर जांच कर रही है। मृतक पर प्रॉपर्टी डीलर की हत्या का आरोप प्राप्त जानकारी के अनुसार नवगछिया थाना के प्रॉपर्टी डीलर मिथुन यादव हत्याकांड में फरार चल रहे अभियुक्त मिठ्ठू झा (30) उर्फ सागर कुमार पिता पप्पू झा उर्फ सुबोध झा घर कटारिया ने पुलिस के लगातार दबाव के बाद न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया था । 8 मार्च 2024 को नवगछिया थाना के अनुमंडल कार्यालय के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर अपराध कर्मियों ने प्रॉपर्टी डीलर मिथुन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस संदर्भ में मृतक के परिजन के लिखित आवेदन के आधार पर नवगछिया थाने में प्राथमिक की दर्ज कराई गई थी। कटिहार में नए साल के पहले दिन एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना शहर के कुरसेला थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम हुई। मिठ्ठू झा अपनी बेटी के जन्मदिन के लिए केक लेने गुप्ता होटल आया था, तभी अज्ञात हमलावरों ने उन पर हमला किया। घटना उस समय हुई जब मिठ्ठू झा होटल के बाहर अपनी कार के पास खड़े थे। उनके चचेरे भाई गौरव कुमार होटल के अंदर केक का बिल चुका रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एक अज्ञात बाइक सवार वहां पहुंचा और बिना किसी कहासुनी के मिठ्ठू झा पर 5 राउंड फायरिंग कर दी। पूरी वारदात महज 10 सेकेंड के अंदर अंजाम दी गई गोली सीधे उनके मुंह में लगी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। यह पूरी वारदात महज 10 सेकेंड के अंदर अंजाम दी गई और अपराधी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए। घटनास्थल पर गोली के खोखे, खून के निशान और मृतक की टोपी गिरी हुई मिली। सूचना मिलते ही कुरसेला थाना अध्यक्ष राकेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटनास्थल को सील कर दिया और साक्ष्य जुटाना शुरू किया। CCTV की फुटेज खंगाल रही पुलिस पुलिस आसपास लगे CCTV की फुटेज खंगाल रही है ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके। हत्या के कारणों का फिलहाल स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस आपसी रंजिश सहित सभी संभावित बिंदुओं पर जांच कर रही है। मृतक पर प्रॉपर्टी डीलर की हत्या का आरोप प्राप्त जानकारी के अनुसार नवगछिया थाना के प्रॉपर्टी डीलर मिथुन यादव हत्याकांड में फरार चल रहे अभियुक्त मिठ्ठू झा (30) उर्फ सागर कुमार पिता पप्पू झा उर्फ सुबोध झा घर कटारिया ने पुलिस के लगातार दबाव के बाद न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया था । 8 मार्च 2024 को नवगछिया थाना के अनुमंडल कार्यालय के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर अपराध कर्मियों ने प्रॉपर्टी डीलर मिथुन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस संदर्भ में मृतक के परिजन के लिखित आवेदन के आधार पर नवगछिया थाने में प्राथमिक की दर्ज कराई गई थी।


