सहरसा सदर थाना क्षेत्र में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दो बाइक पर सवार पांच अज्ञात बदमाशों ने थार गाड़ी में बैठे युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। मृतक की पहचान नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 32, विद्यापति नगर निवासी 29 वर्षीय सतीश कुमार झा उर्फ छोटू मिश्रा के रूप में हुई है। सतीश कुमार के पिता सेना से सेवानिवृत्त हैं और वह अपने दो भाइयों में सबसे छोटे थे। यह घटना शुक्रवार रात करीब 10:20 बजे की है। सतीश कुमार अपनी थार गाड़ी से मीरा टॉकीज सिनेमा रोड होते हुए घर लौट रहे थे। घात लगाए बैठे पांच बदमाश वहां पहुंचे और उनकी गाड़ी पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। शरीर पर 5 से अधिक जगह लगी गोली हमलावरों ने लगभग दर्जन भर गोलियां चलाईं, जिनमें से कई सतीश के शरीर में लगीं। उन्हें आंख, पीठ, छाती, गला और माथे सहित कई हिस्सों में गोली लगी, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि गाड़ी में सतीश के साथ तीन अन्य युवक भी मौजूद थे। इनकी पहचान रोशन कुमार सिंह, सुमित कुमार सिंह और गांधी कुमार यादव के रूप में हुई है, ये सभी विद्यापति नगर वार्ड 32 के निवासी हैं। इन्हीं लोगों ने डायल 112 पर फोन कर घटना की सूचना दी थी। घटनास्थल की तस्वीरें….
पुलिस के पहुंचने से पहले तीनों साथी फरार हालांकि, पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही तीनों युवक वहां से फरार हो गए, जिससे कई सवाल खड़े हो गए हैं। मृतक के बड़े भाई आशीष कुमार ने बताया कि वे घायल सतीश को इलाज के लिए शहर के एक निजी क्लिनिक ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने 15 खोखा किए बरामद सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से 9 एमएम और अन्य बोर के कुल 15 खोखा बरामद किए हैं। डॉग स्क्वॉड की मदद से भी जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में पुराने विवाद को लेकर घटना होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और जल्द ही मामले का खुलासा करने का दावा किया है सहरसा सदर थाना क्षेत्र में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दो बाइक पर सवार पांच अज्ञात बदमाशों ने थार गाड़ी में बैठे युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। मृतक की पहचान नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 32, विद्यापति नगर निवासी 29 वर्षीय सतीश कुमार झा उर्फ छोटू मिश्रा के रूप में हुई है। सतीश कुमार के पिता सेना से सेवानिवृत्त हैं और वह अपने दो भाइयों में सबसे छोटे थे। यह घटना शुक्रवार रात करीब 10:20 बजे की है। सतीश कुमार अपनी थार गाड़ी से मीरा टॉकीज सिनेमा रोड होते हुए घर लौट रहे थे। घात लगाए बैठे पांच बदमाश वहां पहुंचे और उनकी गाड़ी पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। शरीर पर 5 से अधिक जगह लगी गोली हमलावरों ने लगभग दर्जन भर गोलियां चलाईं, जिनमें से कई सतीश के शरीर में लगीं। उन्हें आंख, पीठ, छाती, गला और माथे सहित कई हिस्सों में गोली लगी, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि गाड़ी में सतीश के साथ तीन अन्य युवक भी मौजूद थे। इनकी पहचान रोशन कुमार सिंह, सुमित कुमार सिंह और गांधी कुमार यादव के रूप में हुई है, ये सभी विद्यापति नगर वार्ड 32 के निवासी हैं। इन्हीं लोगों ने डायल 112 पर फोन कर घटना की सूचना दी थी। घटनास्थल की तस्वीरें….
पुलिस के पहुंचने से पहले तीनों साथी फरार हालांकि, पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही तीनों युवक वहां से फरार हो गए, जिससे कई सवाल खड़े हो गए हैं। मृतक के बड़े भाई आशीष कुमार ने बताया कि वे घायल सतीश को इलाज के लिए शहर के एक निजी क्लिनिक ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने 15 खोखा किए बरामद सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से 9 एमएम और अन्य बोर के कुल 15 खोखा बरामद किए हैं। डॉग स्क्वॉड की मदद से भी जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में पुराने विवाद को लेकर घटना होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और जल्द ही मामले का खुलासा करने का दावा किया है


