शाजापुर में प्रेम प्रसंग के चलते युवक की हत्या:दो गिरफ्तार, पत्नी के प्रेमी को खेत में मारा; हादसा बताने पुलिया से फेंका शव

शाजापुर में प्रेम प्रसंग के चलते युवक की हत्या:दो गिरफ्तार, पत्नी के प्रेमी को खेत में मारा; हादसा बताने पुलिया से फेंका शव

शाजापुर के लालघाटी थाना क्षेत्र में हुई हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है। 4 फरवरी को नदी की पुलिया के नीचे मिले युवक के शव की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, यह वारदात प्रेम प्रसंग और प्रतिशोध की भावना से जुड़ी हुई है, जिसे आरोपियों ने दुर्घटना का रूप देने की नाकाम कोशिश की थी। मजदूरी के बहाने पत्नी को भगा ले गया था प्रेमी पुलिस जांच में सामने आया कि राजेश मालवीय का मुख्य आरोपी रवि उर्फ रविंद्र मालवीय की पत्नी आरती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। विवाद की शुरुआत 20 जनवरी को हुई, जब राजेश अपनी बहन के साथ मिलकर रविंद्र की पत्नी को मजदूरी दिलाने के बहाने गुजरात ले गया था। जब रविंद्र को अपनी पत्नी और राजेश के संबंधों के बारे में पता चला, तो उसने बदला लेने के लिए हत्या की साजिश रची। शादी का झांसा देकर बुलाया और खेत में कर दी हत्या साजिश के तहत आरोपी रविंद्र ने अपने दोस्त राहुल मालवीय के फोन से राजेश को संपर्क किया। उसने खुद को राजेश का भाई बताया और शादी कराने का भरोसा देकर उसे ग्राम टुंगनी बुलाया। 3 फरवरी की रात जब राजेश वहां पहुंचा, तो दोनों आरोपी उसे गांव के पास एक गेहूं के खेत में ले गए। वहां आरोपियों ने राजेश के साथ जमकर मारपीट की और उसकी हत्या कर दी। हादसा बताने पुलिया से नीचे फेंका शव वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने इसे सड़क हादसा दिखाने की कोशिश की। उन्होंने राजेश के शव और उसकी बाइक को राघवेल के पास लखुंदर नदी की पुलिया के नीचे फेंक दिया। 4 फरवरी को राजेश का शव मिलने के बाद उसके भाई सोनू मालवीय ने पुलिस को सूचना दी थी। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और घटनास्थल के हालातों ने पुलिस को शक हुआ कि यह मामला एक्सीडेंट का नहीं बल्कि सोची-समझी हत्या का है। साइबर सेल और सीसीटीवी की मदद से पकड़ाए लालघाटी पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल, फिंगर प्रिंट टीम और साइबर सेल की मदद ली। कॉल डिटेल्स खंगालने और सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद पुलिस का शक रविंद्र और राहुल पर गहरा गया। हिरासत में लिए जाने के बाद जब उनसे कड़ाई से पूछताछ की गई, तो दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने बताया कि इस पूरे विवाद की जड़ शाजापुर का विजयनगर क्षेत्र था, जहां मृतक की बहन और आरोपी का परिवार पड़ोसी के तौर पर रहते थे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *