चाकूबाजी में युवक की हत्या:आपसी रंजिश के कारण की हत्या, शरीर पर तीन से चार वार कर किया घायल

चाकूबाजी में युवक की हत्या:आपसी रंजिश के कारण की हत्या, शरीर पर तीन से चार वार कर किया घायल

उदयपुर के परसाद थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम वन विभाग की नर्सरी के पास हुई चाकूबाजी की घटना में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस को प्राथमिक जांच मामला आपसी रंजिश का लग रहा है। घायल युवक को पहले परसाद हॉस्पिटल भर्ती कराया गया था। हालत गंभीर होने पर उसे उदयपुर एमबी हॉस्पिटल रेफर कर दिया। जहां देर रात इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान 20 वर्षीय प्रदीप (पिंटू) पुत्र कालूलाल मीणा निवासी नेरा फला के रूप में हुई है। मृतक का शव हॉस्पिटल मोर्चरी में रखवाया है। शनिवार को पोस्टमार्टम बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा। रास्ते में कुछ युवकों से हुई कहासुनी, तभी चाकू से हमला किया
जानकारी के अनुसार मृतक प्रदीप दशामाता पूजन के लिए घर का सामान लेने परसाद गया हुआ था। इसी दौरान शाम करीब 7 बजे वन विभाग की नर्सरी के पास कुछ युवकों के साथ उसकी मामूली कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर दूसरे पक्ष के युवकों ने उस पर चाकू से ​हमला कर दिया। शरीर पर करीब तीन से चार वार किए। जिससे प्रदीप खून से लहुलूहान अवस्था में जमीन पर गिर गया। इतने में ​हमलावर उसे घायल अवस्था में छोड़कर फरार हो गए। राहगीरों की मदद से पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तुरंत परसाद हॉस्पिटल पहुंचाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर उसे एमबी हॉस्पिटल रेफर किया। यहां देर रात करीब 11 बजे उसने दम तोड़ दिया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *