शेखपुरा के अरियरी थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में घायल 18 वर्षीय युवक तूफान कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान बायबीघा गांव निवासी उमेश यादव का बेटा तूफान कुमार के रूप में हुई है। यह घटना शेखपुरा-कसार मुख्य सड़क मार्ग पर टाडा पर गांव के समीप हुई थी। मंगलवार दोपहर शेखपुरा बाजार से अपनी बाइक पर सवार होकर गांव लौट रहा था। शेखपुरा-कसार मुख्य पथ पर बने एक ब्रेकर के पास उसने बाइक से नियंत्रण खो दिया। नियंत्रण खोने के कारण बाइक सहित तूफान सड़क किनारे खड्ड में गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे पहले सदर अस्पताल शेखपुरा में भर्ती कराया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए पावापुरी रेफर कर दिया गया था। पावापुरी में इलाज के दौरान युवक तूफान कुमार ने दम तोड़ दिया। उसके शव को बाद में घर लाया गया। शहर में रहकर करता था पढ़ाई मृतक अपने चार भाइयों में सबसे छोटा था और शेखपुरा शहर में रहकर पढ़ाई कर रहा था, जबकि उसके अन्य भाई मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते हैं। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है। अरियरी थाना अध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि घटना के संबंध में लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। शेखपुरा के अरियरी थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में घायल 18 वर्षीय युवक तूफान कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान बायबीघा गांव निवासी उमेश यादव का बेटा तूफान कुमार के रूप में हुई है। यह घटना शेखपुरा-कसार मुख्य सड़क मार्ग पर टाडा पर गांव के समीप हुई थी। मंगलवार दोपहर शेखपुरा बाजार से अपनी बाइक पर सवार होकर गांव लौट रहा था। शेखपुरा-कसार मुख्य पथ पर बने एक ब्रेकर के पास उसने बाइक से नियंत्रण खो दिया। नियंत्रण खोने के कारण बाइक सहित तूफान सड़क किनारे खड्ड में गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे पहले सदर अस्पताल शेखपुरा में भर्ती कराया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए पावापुरी रेफर कर दिया गया था। पावापुरी में इलाज के दौरान युवक तूफान कुमार ने दम तोड़ दिया। उसके शव को बाद में घर लाया गया। शहर में रहकर करता था पढ़ाई मृतक अपने चार भाइयों में सबसे छोटा था और शेखपुरा शहर में रहकर पढ़ाई कर रहा था, जबकि उसके अन्य भाई मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते हैं। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है। अरियरी थाना अध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि घटना के संबंध में लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


