फरीदकोट में ट्रेन की चपेट में आया युवक:दोनों टांगे कटी, गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर; जीआरपी पुलिस जांच में जुटी

फरीदकोट में ट्रेन की चपेट में आया युवक:दोनों टांगे कटी, गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर; जीआरपी पुलिस जांच में जुटी

फरीदकोट जिले में जैतो रेलवे स्टेशन के बिशनंदी रोड फाटक के पास बीते रविवार देर शाम एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां एक अज्ञात प्रवासी व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटनाक्रम में युवक की दोनों टांगे कट कर अलग हो गई। राहगीरों की सूचना पर समाजसेवी संस्था चढ़दी कला वेलफेयर सेवा सोसायटी ने घायल युवक को पहले सिविल अस्पताल जैतो पहुंचाया जहां से प्राथमिक इलाज के बाद उसे फरीदकोट मेडिकल कॉलेज अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है और जीआरपी पुलिस द्वारा इस मामले की जांच की जा रही है। बिशनंदी फाटक के पास हुआ हादसा जानकारी के अनुसार चढ़दी कला सोसायटी के आपातकालीन नंबर पर सूचना दी गई कि बिशनंदी फाटक के पास एक युवक ट्रेन से कट गया है। सूचना मिलते ही सोसायटी के सदस्य मीत सिंह मीता, ललित शर्मा, गोरा औलख और राहुल शर्मा एंबुलेंस लेकर तुरंत मौके पर पहुंचे। जीआरपी चौकी जैतो के इंचार्ज लखवीर सिंह व हरजीत सिंह की निगरानी में गंभीर रूप से घायल युवक को उठाकर सिविल अस्पताल जैतो पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टर न होने की वजह से ड्यूटी पर तैनात स्टाफ नर्स हरविंदर कौर द्वारा प्राथमिक इलाज किया गया, लेकिन हालत अत्यधिक गंभीर होने के कारण उसे फरीदकोट के मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जीआरपी पुलिस कर रही है मामले की जांच- समाजसेवी इस मामले चढ़दी कला सोसायटी के सदस्य मीत सिंह मीता ने बताया कि सूचना मिलते ही उनकी टीम मौके पर पहुंच गई थी और घायल युवक को फरीदकोट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। फिलहाल अभी तक घायल युवक की फिलहाल पहचान नहीं हो पाई है। अब जीआरपी पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *