आगरा में प्रेम प्रसंग में युवक ने पिया जहर, पुलिस ने बचाई जान

आगरा में प्रेम प्रसंग में युवक ने पिया जहर, पुलिस ने बचाई जान

थाना सदर क्षेत्र के नगला कली निवासी 22 वर्षीय नवीन का गांव की एक युवती से प्रेम संबंध था। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन परिवार इस रिश्ते के खिलाफ था। युवती की शादी दूसरी जगह तय होने की जानकारी मिलने पर युवक ने बुधवार दोपहर घर में रखा जहरीला पदार्थ पी लिया।

युवक की हालत बिगड़ते देख परिजनों ने 112 पर सूचना दी। पुलिस टीम ने बिना देरी किए उसे एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने तुरंत इलाज शुरू किया और फिलहाल युवक की हालत स्थिर बताई जा रही है। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस की तत्परता और सूझबूझ की सराहना की।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *