आरा-पटना फोर लाइन पर बाइक सवार ने रोड क्रॉस कर रहे युवक को टक्कर मार दी। अस्पताल पहुंचने से पहले ही घायल की रास्ते में मौत हो गई। मृतक की पहचान भकुरा गांव निवासी रामबाबू राम के पुत्र रविंदर राम(32) के तौर पर हुई है। ओडिसा में प्राइवेट कंपनी में काम करता था। घटना टाउन थाना क्षेत्र के धनपुरा के पास की है। चचेरे भाई मुन्ना राम ने बताया कि सोमवार की सुबह उसकी पत्नी मुस्कान कुमारी की तबीयत अचानक खराब हो गई थी। इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में एडमिट कराया गया था। देर शाम डॉक्टरों ने डिस्चार्ज कर दिया। इसके बाद रविंदर ऑटो लाने के लिए जा रहा था। इस दौरान बाइक सवार ने रौंद दिया।
पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल मामले की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। परिवार में पत्नी मुस्कान कुमारी और एक बेटा दिव्यांश है। मौत की खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। आरा-पटना फोर लाइन पर बाइक सवार ने रोड क्रॉस कर रहे युवक को टक्कर मार दी। अस्पताल पहुंचने से पहले ही घायल की रास्ते में मौत हो गई। मृतक की पहचान भकुरा गांव निवासी रामबाबू राम के पुत्र रविंदर राम(32) के तौर पर हुई है। ओडिसा में प्राइवेट कंपनी में काम करता था। घटना टाउन थाना क्षेत्र के धनपुरा के पास की है। चचेरे भाई मुन्ना राम ने बताया कि सोमवार की सुबह उसकी पत्नी मुस्कान कुमारी की तबीयत अचानक खराब हो गई थी। इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में एडमिट कराया गया था। देर शाम डॉक्टरों ने डिस्चार्ज कर दिया। इसके बाद रविंदर ऑटो लाने के लिए जा रहा था। इस दौरान बाइक सवार ने रौंद दिया।
पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल मामले की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। परिवार में पत्नी मुस्कान कुमारी और एक बेटा दिव्यांश है। मौत की खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।


