जमुई में दो बाइकों की जोरदार टक्कर, युवक की मौत:पांच बहनों का इकलौता भाई था अरमान, दो घायल; एक की हालत गंभीर

जमुई में दो बाइकों की जोरदार टक्कर, युवक की मौत:पांच बहनों का इकलौता भाई था अरमान, दो घायल; एक की हालत गंभीर

जमुई-सिकंदरा मुख्य मार्ग पर रविवार देर शाम एक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इस दुर्घटना में दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत नाजुक बनी हुई है। मृतक की पहचान नया मोहल्ला अमरथ निवासी 20 साल के अरमान अंसारी के रूप में हुई है। वह मोहम्मद इलियास का पुत्र था। अरमान महिसोड़ी चौक स्थित एक दुकान पर बाइक बनाना सीखता था। रविवार शाम वह अपने भाई अरबाज के साथ बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही एक अन्य बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि अरमान की मौके पर ही मौत हो गई। उसके भाई अरबाज को भी चोटें आई हैं, लेकिन उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। दूसरी बाइक का चालक गंभीर रूप से घायल है, जिसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। उसका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। अरमान अंसारी के निधन से परिवार में शोक का माहौल है। मृतक के पिता मजदूरी करते हैं। अरमान अपने पांच बहनों और एक भाई में सबसे बड़ा था। जमुई-सिकंदरा मुख्य मार्ग पर रविवार देर शाम एक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इस दुर्घटना में दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत नाजुक बनी हुई है। मृतक की पहचान नया मोहल्ला अमरथ निवासी 20 साल के अरमान अंसारी के रूप में हुई है। वह मोहम्मद इलियास का पुत्र था। अरमान महिसोड़ी चौक स्थित एक दुकान पर बाइक बनाना सीखता था। रविवार शाम वह अपने भाई अरबाज के साथ बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही एक अन्य बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि अरमान की मौके पर ही मौत हो गई। उसके भाई अरबाज को भी चोटें आई हैं, लेकिन उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। दूसरी बाइक का चालक गंभीर रूप से घायल है, जिसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। उसका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। अरमान अंसारी के निधन से परिवार में शोक का माहौल है। मृतक के पिता मजदूरी करते हैं। अरमान अपने पांच बहनों और एक भाई में सबसे बड़ा था।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *