औरंगाबाद में दो बाइकों की टक्कर में बाइक सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना ओबरा थाना क्षेत्र के गीरा गांव समीप खरांटी महुआवां पथ की है। मृतक की पहचान ओबरा थाना क्षेत्र के झुकलाही गांव के रहने वाले चुन्नू पासवान के बेटे 20 साल के अंबिका कुमार के रूप में की गई। जानकारी के अनुसार, गुरुवार को अंबिका कुमार अपने जीजा और गांव के एक दोस्त के साथ ओबरा बाजार जा रहा था। इसी दौरान, गीरा गांव के पास खरांटी-महुआवां सड़क पर सामने से आ रही एक दूसरी बाइक से अंबिका कुमार की बाइक की टक्कर हो गई। दोनों बाइक की टक्कर में दोनों बाइक पर सवार कुल 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। औरंगाबाद सदर अस्पताल में इलाज के कुछ देर बाद अंबिका की मौत घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बाइक सवार घायल पांचों लोगों को ओबरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एडमिट कराया। सामुदायिक केंद्र में अंबिका की हालत को नाजुक देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया गया। सदर अस्पताल में कुछ ही देर के इलाज के बाद अंबिका कुमार की मौत हो गई। घटना की सूचना पर सदर अस्पताल पहुंचे परिजन शव से लिपटकर चीत्कार उठे। चेन्नई में प्राइवेट कंपनी में काम करता था अंबिका कुमार सदर अस्पताल पहुंचे मृतक के चाचा नरेश पासवान ने बताया कि मेरा भतीजा चेन्नई के एक प्राइवेट कंपनी में मजदूर था। अंबिका अपने पांच भाई-बहनों में सबसे छोटा था। अभी उसकी शादी भी नहीं हुई थी। एक सप्ताह पहले ही चेन्नई से घर लौटा था। गुरुवार को नया साल के अवसर पर घर में जश्न का माहौल था। गांव के हीं रहने वाले अंबिका के एक दोस्त का जन्मदिन था। दोस्त का जन्मदिन मनाने के लिए वो अपने दूसरे दोस्त और अपने जीजा के साथ बाइक से ओबरा बाजार जा रहा था। इसी दौरान उसकी बाइक हादसे की शिकार हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव को परिजन को सौंपा घटना की सूचना पर नगर थाना की पुलिस सदर अस्पताल पहुंची तथा शव को अपने कब्जे में लेते हुए आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए लिए भेज दिया। थाना अध्यक्ष उपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। औरंगाबाद में दो बाइकों की टक्कर में बाइक सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना ओबरा थाना क्षेत्र के गीरा गांव समीप खरांटी महुआवां पथ की है। मृतक की पहचान ओबरा थाना क्षेत्र के झुकलाही गांव के रहने वाले चुन्नू पासवान के बेटे 20 साल के अंबिका कुमार के रूप में की गई। जानकारी के अनुसार, गुरुवार को अंबिका कुमार अपने जीजा और गांव के एक दोस्त के साथ ओबरा बाजार जा रहा था। इसी दौरान, गीरा गांव के पास खरांटी-महुआवां सड़क पर सामने से आ रही एक दूसरी बाइक से अंबिका कुमार की बाइक की टक्कर हो गई। दोनों बाइक की टक्कर में दोनों बाइक पर सवार कुल 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। औरंगाबाद सदर अस्पताल में इलाज के कुछ देर बाद अंबिका की मौत घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बाइक सवार घायल पांचों लोगों को ओबरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एडमिट कराया। सामुदायिक केंद्र में अंबिका की हालत को नाजुक देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया गया। सदर अस्पताल में कुछ ही देर के इलाज के बाद अंबिका कुमार की मौत हो गई। घटना की सूचना पर सदर अस्पताल पहुंचे परिजन शव से लिपटकर चीत्कार उठे। चेन्नई में प्राइवेट कंपनी में काम करता था अंबिका कुमार सदर अस्पताल पहुंचे मृतक के चाचा नरेश पासवान ने बताया कि मेरा भतीजा चेन्नई के एक प्राइवेट कंपनी में मजदूर था। अंबिका अपने पांच भाई-बहनों में सबसे छोटा था। अभी उसकी शादी भी नहीं हुई थी। एक सप्ताह पहले ही चेन्नई से घर लौटा था। गुरुवार को नया साल के अवसर पर घर में जश्न का माहौल था। गांव के हीं रहने वाले अंबिका के एक दोस्त का जन्मदिन था। दोस्त का जन्मदिन मनाने के लिए वो अपने दूसरे दोस्त और अपने जीजा के साथ बाइक से ओबरा बाजार जा रहा था। इसी दौरान उसकी बाइक हादसे की शिकार हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव को परिजन को सौंपा घटना की सूचना पर नगर थाना की पुलिस सदर अस्पताल पहुंची तथा शव को अपने कब्जे में लेते हुए आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए लिए भेज दिया। थाना अध्यक्ष उपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।


