कैमूर के अधौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत चिड़ियाखाना के समीप गुरुवार को एक सड़क हादसे में 21 साल के युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान अधौरा थाना क्षेत्र के जोरदाग गांव निवासी अवधेश उरांव के पुत्र रविशंकर कुमार के रूप में हुई है। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, रविशंकर कुमार गुरुवार दोपहर अपनी बाइक से अधौरा के भिवफोर गांव से अपने गांव जोरदाग लौट रहा था। इसी दौरान अधौरा चिड़ियाखाना के पास उसकी बाइक और एक ट्रैक्टर के बीच टक्कर हो गई। बेहतर इलाज के लिए अन्यत्र भेजने की तैयारी की टक्कर में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल अधौरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए भभुआ सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए अन्यत्र भेजने की तैयारी की, लेकिन रेफर होने से पहले ही अस्पताल परिसर में उसने दम तोड़ दिया। सदर अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में शव का पोस्टमार्टम कराया घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे सदर अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में शव का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसके बाद उसे अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। कैमूर के अधौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत चिड़ियाखाना के समीप गुरुवार को एक सड़क हादसे में 21 साल के युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान अधौरा थाना क्षेत्र के जोरदाग गांव निवासी अवधेश उरांव के पुत्र रविशंकर कुमार के रूप में हुई है। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, रविशंकर कुमार गुरुवार दोपहर अपनी बाइक से अधौरा के भिवफोर गांव से अपने गांव जोरदाग लौट रहा था। इसी दौरान अधौरा चिड़ियाखाना के पास उसकी बाइक और एक ट्रैक्टर के बीच टक्कर हो गई। बेहतर इलाज के लिए अन्यत्र भेजने की तैयारी की टक्कर में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल अधौरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए भभुआ सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए अन्यत्र भेजने की तैयारी की, लेकिन रेफर होने से पहले ही अस्पताल परिसर में उसने दम तोड़ दिया। सदर अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में शव का पोस्टमार्टम कराया घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे सदर अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में शव का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसके बाद उसे अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।


