किशनगंज में ऑटो-बाइक की टक्कर में युवक की मौत:मोटरसाइकिल सवार 2 घायल, दिघलबैंक-बहादुरगंज मुख्य सड़क पर हादसा

किशनगंज में ऑटो-बाइक की टक्कर में युवक की मौत:मोटरसाइकिल सवार 2 घायल, दिघलबैंक-बहादुरगंज मुख्य सड़क पर हादसा

किशनगंज में मंगलवार की रात ऑटो-बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में टैम्पो पर सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना दिघलबैंक-बहादुरगंज मुख्य सड़क एसएच 99 पर कोईमारी गांव के पास हुई। मृतक की पहचान बहादुरगंज नगर पंचायत के वार्ड संख्या 2 निवासी महादेव प्रसाद सिन्हा के 28 वर्षीय बेटे राजेश कुमार सिन्हा उर्फ नेतुआं के रूप में हुई है। मृतक युवक बहुत ही गरीब परिवार से है जो रिक्शा चलाकर अपने और अपने परिवार का भरण पोषण करता था। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने दुर्घटना के बाद घायलों और मृतक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दिघलबैंक पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने टैम्पो चालक को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल बाइक सवारों की पहचान चैन मंगूरा निवासी अकील आलम (पिता मोहम्मदिन) और आजम आलम (पिता जमशेद आलम) के रूप में हुई है। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए किशनगंज रेफर कर दिया गया है। युवक की मौत के बाद परिवार में मचा कोहराम वहीं सूचना मिलने पर दिघलबैंक थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल किशनगंज भेजने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इधर बुधवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इलाके में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है साथ ही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। किशनगंज में मंगलवार की रात ऑटो-बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में टैम्पो पर सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना दिघलबैंक-बहादुरगंज मुख्य सड़क एसएच 99 पर कोईमारी गांव के पास हुई। मृतक की पहचान बहादुरगंज नगर पंचायत के वार्ड संख्या 2 निवासी महादेव प्रसाद सिन्हा के 28 वर्षीय बेटे राजेश कुमार सिन्हा उर्फ नेतुआं के रूप में हुई है। मृतक युवक बहुत ही गरीब परिवार से है जो रिक्शा चलाकर अपने और अपने परिवार का भरण पोषण करता था। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने दुर्घटना के बाद घायलों और मृतक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दिघलबैंक पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने टैम्पो चालक को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल बाइक सवारों की पहचान चैन मंगूरा निवासी अकील आलम (पिता मोहम्मदिन) और आजम आलम (पिता जमशेद आलम) के रूप में हुई है। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए किशनगंज रेफर कर दिया गया है। युवक की मौत के बाद परिवार में मचा कोहराम वहीं सूचना मिलने पर दिघलबैंक थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल किशनगंज भेजने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इधर बुधवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इलाके में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है साथ ही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *