वाराणसी के मदरसे में लिफ्ट गिरने से युवक की मौत:कम्युनिटी हॉल के कार्यक्रम से निकलते ही हादसा, घायल का ट्रामा में इलाज जारी

वाराणसी के मदरसे में लिफ्ट गिरने से युवक की मौत:कम्युनिटी हॉल के कार्यक्रम से निकलते ही हादसा, घायल का ट्रामा में इलाज जारी

वाराणसी के भेलूपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात मदरसे में कार्यक्रम के दौरान लिफ्ट फेल होने से हड़कंप मच गया। गेट बंद होने के बाद नीचे उतरती लिफ्ट ने कमांड खो दी और सवारियों के साथ लिफ्ट तीन मंजिल नीचे आ गिरी। रेवड़ी तालाब स्थित एक मदरसे में अचानक लिफ्ट गिरने से उसमें शामिल लोग घबरा गए। तेज आवाज के साथ गिरी लिफ्ट में एक युवक की मौत हो गई, वहीं दूसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। आवाज के बाद बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और सभी को लिफ्ट से बाहर निकाला। गंभीर हालत देखते हुए चिकित्सक ने एक युवक का इलाज शुरू करवा दिया, दूसरे को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। वहीं सूचना पर पुलिस जामिया हमीदिया रिजवियां पहुंची पुलिस ने जांच के बाद पंचनामा भरा और शव को कब्जे में ले लिया।
मंगलवार की रात रेवड़ी तालाब स्थित मदरसे के कम्युनिटी हॉल में एक कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग जुटे और उनका लिफ्ट से आवागमन जारी था। इसी दौरान दो युवक नीचे के लिए कार्यक्रम से उठे। नीचे जाती हुई लिफ्ट को रोककर दोनों अंदर आ गए। इसी दौरान लिफ्ट भी अनियंत्रित हो गई और तेज रफ्तार से नीचे जा गिरी। लिफ्ट गिरने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान आसिफ आदिल के रूप में हुई है, जबकि घायल युवक हसनैन रज़ा को गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। मदरसे में बने कम्युनिटी हॉल में कार्यक्रम में हड़कंप मच गया। हादसा इतना भयानक था कि चीख पुकार मच गई और सूचना पर पहुंचे परिजन भी शव से लिपटकर रोते बिलखते नजर आ रहे थे। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मालमे की जांच में जुटी है।
एसीपी गौरव कुमार ने बताया कि लिफ्ट गिरने के कारणों की गहराई से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह देखा जा रहा है कि कहीं लिफ्ट के रखरखाव में लापरवाही तो नहीं बरती गई। एसीपी ने कहा कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *