जहानाबाद में करंट से युवक की मौत:खेत के पास पोल के सपोर्टिंग तार की चपेट में आया युवक, अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ा

जहानाबाद में करंट से युवक की मौत:खेत के पास पोल के सपोर्टिंग तार की चपेट में आया युवक, अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ा

जहानाबाद जिले के रतनी प्रखंड क्षेत्र के दरोगा बिगहा गांव में करंट लगने से 18 वर्षीय युवक धर्मराज कुमार की मौत हो गई। वह जोगेंद्र कुमार का पुत्र था। जानकारी के अनुसार, धर्मराज कुमार होली के अवसर पर गांव आया हुआ था। वह शौच के लिए खेत की ओर गया था। इसी दौरान खेत के पास लगे बिजली के पोल के सपोर्टिंग तार में करंट आ गया, जिसकी चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजन और स्थानीय लोग उसे तुरंत इलाज के लिए रतनी के अस्पताल ले गए। वहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे सदर अस्पताल, जहानाबाद रेफर कर दिया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी हालत बिगड़ गई और डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया
इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक का माहौल है। परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि गांव में कई जगह बिजली के तार और पोल के सपोर्टिंग तार खुले और असुरक्षित हालत में हैं, जिससे करंट फैलने का खतरा बना रहता है। परिजनों ने बताया कि धर्मराज कुमार उनका इकलौता बेटा था। उन्होंने इस मामले में बिजली विभाग की लापरवाही की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। सपोर्टिंग तार में करंट आने से मौत हुई
गांव के पूर्व मुखिया अजय कुमार ने भी घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि खेत के पास लगे पोल के सपोर्टिंग तार में करंट आने से युवक की मौत हुई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है। जहानाबाद जिले के रतनी प्रखंड क्षेत्र के दरोगा बिगहा गांव में करंट लगने से 18 वर्षीय युवक धर्मराज कुमार की मौत हो गई। वह जोगेंद्र कुमार का पुत्र था। जानकारी के अनुसार, धर्मराज कुमार होली के अवसर पर गांव आया हुआ था। वह शौच के लिए खेत की ओर गया था। इसी दौरान खेत के पास लगे बिजली के पोल के सपोर्टिंग तार में करंट आ गया, जिसकी चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजन और स्थानीय लोग उसे तुरंत इलाज के लिए रतनी के अस्पताल ले गए। वहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे सदर अस्पताल, जहानाबाद रेफर कर दिया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी हालत बिगड़ गई और डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया
इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक का माहौल है। परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि गांव में कई जगह बिजली के तार और पोल के सपोर्टिंग तार खुले और असुरक्षित हालत में हैं, जिससे करंट फैलने का खतरा बना रहता है। परिजनों ने बताया कि धर्मराज कुमार उनका इकलौता बेटा था। उन्होंने इस मामले में बिजली विभाग की लापरवाही की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। सपोर्टिंग तार में करंट आने से मौत हुई
गांव के पूर्व मुखिया अजय कुमार ने भी घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि खेत के पास लगे पोल के सपोर्टिंग तार में करंट आने से युवक की मौत हुई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *