बांका में करंट लगने से युवक की मौत:पंखा ठीक करते समय हादसा, घर में अकेले होने के कारण अस्पताल जाने में हुई देरी

बांका में करंट लगने से युवक की मौत:पंखा ठीक करते समय हादसा, घर में अकेले होने के कारण अस्पताल जाने में हुई देरी

बांका जिले के बाराहाट थाना क्षेत्र के भोजपुर गांव में गुरुवार शाम बिजली के करंट की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान भोजपुर निवासी महेश सिंह के रूप में हुई है। महेश सिंह अपने घर में पंखे का तार ठीक कर रहे थे। इसी दौरान तार जोड़ते समय अचानक बिजली का करंट प्रवाहित हो गया और वह उसकी चपेट में आ गए। करंट लगते ही वह मौके पर बेहोश होकर गिर पड़े। घटना के समय घर पर थे अकेले बताया गया कि उस समय घर में कोई अन्य सदस्य मौजूद नहीं था। इस कारण उन्हें तुरंत सहायता नहीं मिल सकी और वह कुछ देर तक करंट के संपर्क में ही रहे। कुछ समय बाद जब परिजनों को घटना की जानकारी हुई, तो वे आनन-फानन में महेश सिंह को इलाज के लिए बांका सदर अस्पताल ले गए।

अस्पताल में तैनात चिकित्सक डॉ. उस्मान गनी ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों द्वारा मौत की पुष्टि के बाद परिवार में मातम छा गया।

महेश सिंह पंखे का तार जोड़ते समय करंट की चपेट में आए थे। लंबे समय तक करंट के संपर्क में रहने के कारण उनकी हालत गंभीर हो गई थी, जिससे उनकी मृत्यु हो गई। इस घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। बांका जिले के बाराहाट थाना क्षेत्र के भोजपुर गांव में गुरुवार शाम बिजली के करंट की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान भोजपुर निवासी महेश सिंह के रूप में हुई है। महेश सिंह अपने घर में पंखे का तार ठीक कर रहे थे। इसी दौरान तार जोड़ते समय अचानक बिजली का करंट प्रवाहित हो गया और वह उसकी चपेट में आ गए। करंट लगते ही वह मौके पर बेहोश होकर गिर पड़े। घटना के समय घर पर थे अकेले बताया गया कि उस समय घर में कोई अन्य सदस्य मौजूद नहीं था। इस कारण उन्हें तुरंत सहायता नहीं मिल सकी और वह कुछ देर तक करंट के संपर्क में ही रहे। कुछ समय बाद जब परिजनों को घटना की जानकारी हुई, तो वे आनन-फानन में महेश सिंह को इलाज के लिए बांका सदर अस्पताल ले गए।

अस्पताल में तैनात चिकित्सक डॉ. उस्मान गनी ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों द्वारा मौत की पुष्टि के बाद परिवार में मातम छा गया।

महेश सिंह पंखे का तार जोड़ते समय करंट की चपेट में आए थे। लंबे समय तक करंट के संपर्क में रहने के कारण उनकी हालत गंभीर हो गई थी, जिससे उनकी मृत्यु हो गई। इस घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *