मोतिहारी में अज्ञात गाड़ी की टक्कर से युवक की मौत:मेहसी पेट्रोल पंप के पास हुआ एक्सीडेंट, शादी समारोह में आया था

मोतिहारी में अज्ञात गाड़ी की टक्कर से युवक की मौत:मेहसी पेट्रोल पंप के पास हुआ एक्सीडेंट, शादी समारोह में आया था

मोतिहारी में एक सड़क हादसे में 23 साल के युवक की मौत हो गई। यह घटना मेहसी थाना क्षेत्र के पेट्रोल पंप के पास हुई। मृतक की पहचान पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र के सुंदरपट्टी गांव निवासी नवल राय के पुत्र सुनील कुमार के रूप में हुई है। सुनील कुमार पिछले पांच वर्षों से एक फाइनेंस कंपनी में कार्यरत थे। उनके पिता नवल राय ने बताया कि सुनील बीती रात पट्टीदारी में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गांव आया था। अपने कार्यस्थल मोतीपुर लौट रहे थे शादी समारोह के बाद वह अपने कार्यस्थल मोतीपुर लौट रहे थे। इसी दौरान मेहसी पेट्रोल पंप के समीप एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सुनील की मौके पर ही मौत हो गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया स्थानीय पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अज्ञात वाहन की पहचान के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी की जांच कर रही है और मामले की जांच में जुट गई है। सुनील अपने दो भाइयों में सबसे बड़े थे और घर का खर्च चलाते थे। उनका छोटा भाई हाल ही में बाहर कमाने गया है। मोतिहारी में एक सड़क हादसे में 23 साल के युवक की मौत हो गई। यह घटना मेहसी थाना क्षेत्र के पेट्रोल पंप के पास हुई। मृतक की पहचान पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र के सुंदरपट्टी गांव निवासी नवल राय के पुत्र सुनील कुमार के रूप में हुई है। सुनील कुमार पिछले पांच वर्षों से एक फाइनेंस कंपनी में कार्यरत थे। उनके पिता नवल राय ने बताया कि सुनील बीती रात पट्टीदारी में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गांव आया था। अपने कार्यस्थल मोतीपुर लौट रहे थे शादी समारोह के बाद वह अपने कार्यस्थल मोतीपुर लौट रहे थे। इसी दौरान मेहसी पेट्रोल पंप के समीप एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सुनील की मौके पर ही मौत हो गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया स्थानीय पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अज्ञात वाहन की पहचान के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी की जांच कर रही है और मामले की जांच में जुट गई है। सुनील अपने दो भाइयों में सबसे बड़े थे और घर का खर्च चलाते थे। उनका छोटा भाई हाल ही में बाहर कमाने गया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *