पूर्णिया हाईवे पर हुए एक सड़क हादसे में खगड़िया जिले के एक युवक की मौत हो गई। भरतखण्ड थाना क्षेत्र के मथुरापुर (लोनियाचक) निवासी नरेश चौधरी के 24 वर्षीय बेटा अभिषेक कुमार को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। अभिषेक अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे। मृतक के पिता नरेश चौधरी ने बताया कि अभिषेक पिछले कई वर्षों से पूर्णिया में एक निजी बस पर कंडक्टर के रूप में काम करते थे। घटना के समय वह बस के पीछे खड़े थे, तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अभिषेक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। 3 साल पहले हुई थी शादी अभिषेक की शादी करीब तीन वर्ष पूर्व भागलपुर जिले के सोनबरसा में हुई थी। वह अपने पीछे पत्नी, एक वर्षीय मासूम बेटी और वृद्ध माता-पिता को छोड़ गए हैं। इकलौते बेटे की असामयिक मौत से परिवार गहरे सदमे में है, और माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने ट्रक किया जब्त घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटना में शामिल ट्रक को जब्त कर लिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित सरकारी मुआवजा देने और दोषी चालक के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। पूर्णिया हाईवे पर हुए एक सड़क हादसे में खगड़िया जिले के एक युवक की मौत हो गई। भरतखण्ड थाना क्षेत्र के मथुरापुर (लोनियाचक) निवासी नरेश चौधरी के 24 वर्षीय बेटा अभिषेक कुमार को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। अभिषेक अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे। मृतक के पिता नरेश चौधरी ने बताया कि अभिषेक पिछले कई वर्षों से पूर्णिया में एक निजी बस पर कंडक्टर के रूप में काम करते थे। घटना के समय वह बस के पीछे खड़े थे, तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अभिषेक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। 3 साल पहले हुई थी शादी अभिषेक की शादी करीब तीन वर्ष पूर्व भागलपुर जिले के सोनबरसा में हुई थी। वह अपने पीछे पत्नी, एक वर्षीय मासूम बेटी और वृद्ध माता-पिता को छोड़ गए हैं। इकलौते बेटे की असामयिक मौत से परिवार गहरे सदमे में है, और माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने ट्रक किया जब्त घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटना में शामिल ट्रक को जब्त कर लिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित सरकारी मुआवजा देने और दोषी चालक के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।


