मोतिहारी में एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। यह घटना ढाका थाना क्षेत्र के बरेवा चौक के पास हुई। मृतक की पहचान जमुनिया गांव निवासी 38 वर्षीय सज्जाद आलम के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, सज्जाद आलम अपनी बाइक से बरेवा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सज्जाद आलम सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। युवक काफी देर तक सड़क पर तड़पता रहा
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घायल युवक काफी देर तक सड़क पर तड़पता रहा, लेकिन वहां मौजूद लोग केवल तमाशा देखते रहे। किसी ने भी उसे अस्पताल पहुंचाने की कोशिश नहीं की। सूचना मिलने पर ढाका थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल ले जाने लगी, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। ढाका थानाध्यक्ष राजरूप राय ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हुई है। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस हादसे के बाद मृतक के परिवार में मातम छा गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जिम्मेदार ट्रैक्टर चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। मोतिहारी में एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। यह घटना ढाका थाना क्षेत्र के बरेवा चौक के पास हुई। मृतक की पहचान जमुनिया गांव निवासी 38 वर्षीय सज्जाद आलम के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, सज्जाद आलम अपनी बाइक से बरेवा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सज्जाद आलम सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। युवक काफी देर तक सड़क पर तड़पता रहा
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घायल युवक काफी देर तक सड़क पर तड़पता रहा, लेकिन वहां मौजूद लोग केवल तमाशा देखते रहे। किसी ने भी उसे अस्पताल पहुंचाने की कोशिश नहीं की। सूचना मिलने पर ढाका थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल ले जाने लगी, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। ढाका थानाध्यक्ष राजरूप राय ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हुई है। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस हादसे के बाद मृतक के परिवार में मातम छा गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जिम्मेदार ट्रैक्टर चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।


