फाजिल्का जिले के अबोहर में ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। बता दे कि यह घटना मंगलवार रात ढाणी कडाका सिंह के पास हुई। मृतक की पहचान राजविंदर सिंह (30) के रूप में हुई है, जो दो मासूम बच्चियों के पिता थे। बता दे कि राजविंदर सिंह बागों में मजदूरी का काम करते थे। मंगलवार रात करीब 9 बजे वह बाग से काम खत्म कर अपने घर लौट रहे थे। जब वह सीडफार्म कच्चा के निकट पैदल रेल लाइनों के किनारे चल रहे थे, तभी बीकानेर से अमृतसर जाने वाली एक ट्रेन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में राजविंदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस आसपास के लोगों को घटना का पता चलने पर उन्होंने नर सेवा नारायण सेवा टीम को सूचित किया। टीम के सदस्य बिट्टू नरूला और सोनू ग्रोवर मौके पर पहुंचे और जीआरपी पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी सतीश कुमार अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मामले की जांच में जुटी पुलिस पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर बीएनएस की धारा 194 के तहत कार्रवाई की है।


