बठिंडा में ट्रेन की चपेट में आया युवक, मौत:7 साल पहले पत्नी से हो चुका तलाक, किराए के कमरे में अकेला रहता था

बठिंडा में ट्रेन की चपेट में आया युवक, मौत:7 साल पहले पत्नी से हो चुका तलाक, किराए के कमरे में अकेला रहता था

बठिंडा में एनएफएल फैक्ट्री के समीप ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही समाजसेवी संस्था नौजवान वेलफेयर सोसाइटी बठिंडा के वालंटियर गौतम शर्मा, अतुल जैन और सुमित माहेश्वरी मौके पर पहुंचे। उन्होंने जीआरपी टीम को भी मौके पर बुलाया। मृतक युवक के पास से कोई दस्तावेज नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान हो सके। हालांकि, संस्था ने अपने नेटवर्क को संपर्क किया तो कुछ ही देर में युवक की पहचान रवि कुमार (33 वर्ष) पुत्र सुखदेव निवासी जोगी नगर के तौर पर हुई। मृतक के परिजनों ने बताया कि रवि कुमार की शादी हुई थी, लेकिन कुछ समय बाद उसका तलाक हो गया था। वह गाड़ियों में माल भराई का काम करता था। माता-पिता का हो चुका निधन थाना जीआरपी अधिकारी गुरपाल सिंह ने बताया कि उन्हें घटना की सूचना मिली थी। मौके पर जाकर हालात का जायजा लिया गया। उन्होंने बताया कि मृतक राज बाग बस्ती में घटना स्थल से 100 मीटर दूर एक किराए के मकान में रहता था। उसके माता-पिता का निधन हो चुका है। करीब सात साल पहले उसका पत्नी से तलाक हो गया था। भाई और भाभी के अनुसार, वह अकेला रहता था। गुरपाल सिंह ने आगे बताया कि फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयानों के आधार पर धारा 194 बी एनएसएस के तहत कार्रवाई की है और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *