पलवल में ट्रक से कुचलकर युवक की मौत:फैक्ट्री में माल ढुलाई के लिए गया, फर्श पर बैठा हुआ था, गाड़ी चढ़ाने का आरोप

पलवल में ट्रक से कुचलकर युवक की मौत:फैक्ट्री में माल ढुलाई के लिए गया, फर्श पर बैठा हुआ था, गाड़ी चढ़ाने का आरोप

पलवल में एक कंपनी के भीतर ट्रक से कुचलकर एक ड्राइवर की मौत हो गई। शहर थाना पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई की शिकायत पर आरोपी ट्रक ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान नूंह जिले के मालब गांव निवासी 21 वर्षीय मोहम्मद वसीम के रूप में हुई है। यह घटना घुघेरा स्थित इनफिनिटी ग्लास फैक्ट्री में हुई, जहां वसीम माल ढुलाई के लिए अपनी गाड़ी पर गया हुआ था। शहर थाना प्रभारी प्रकाशचंद के अनुसार, मृतक के चचेरे भाई मोहसिन ने शिकायत में बताया कि उन्हें फोन पर सूचना मिली थी कि मोहम्मद वसीम की इनफिनिटी ग्लास फैक्ट्री में दुर्घटना में मौत हो गई है। सूचना मिलने पर वह परिजनों के साथ पलवल के जिला नागरिक अस्पताल पहुंचे और शव की पहचान की। लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप मोहसिन ने फैक्ट्री में जाकर पता किया तो जानकारी मिली कि ट्रक चालक मोहम्मद फैजान ने अपने ट्रक को लापरवाही से चलाते हुए मोहम्मद वसीम के ऊपर चढ़ा दिया। उस समय वसीम फर्श पर बैठा हुआ था। इस दुर्घटना में वसीम की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मोहसिन की शिकायत पर आरोपी ट्रक चालक मोहम्मद फैजान के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी ट्रक चालक की तलाश की जा रही है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *