फाजिल्का में दौड़ लगाते युवक की मौत:BSF-पुलिस भर्ती की कर रहा था तैयारी, चक्कर खाकर गिरा, दोस्त ने पड़ा देखा

फाजिल्का में दौड़ लगाते युवक की मौत:BSF-पुलिस भर्ती की कर रहा था तैयारी, चक्कर खाकर गिरा, दोस्त ने पड़ा देखा

फाजिल्का जिले के गांव चक्क सड़ियां के रहने वाले 22 वर्षीय युवक कि उस वक्त मौत हो गई जब वह खेल मैदान में दौड़ लगा रहा था। बताया जा रहा है कि बलदेव सिंह बीएसएफ और पंजाब पुलिस में भर्ती होने के लिए तैयारी कर रहा था। रोजाना की तरह वह गांव रोड़ावाली के खेल मैदान में दौड़ लगाने के लिए जाता था और अब जब दौड़ लगाने गया तो अचानक उसका स्वास्थ्य बिगड़ गया और चक्कर आने से गिर गया। जब उसे नजदीकी क्लीनिक पर लेजाया गया तो डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया । सेना भर्ती की कर रहा था तैयारी मृतक के चाचा सिकंदर सिंह ने बताया कि मृतक बलदेव सिंह रोजाना मंडी रोड़ावाली में दौड़ लगाने के लिए जाता था। जो सरकारी नौकरी में भर्ती होने के लिए तैयारी कर रहा था। क्योंकि बलदेव के पिता की एक वर्ष पहले मौत हो चुकी है। भाई फौज में है, इसलिए अपनी मां के साथ गांव में घर में रहता था। दौड़ते वक्त चक्कर खा कर गिरा सिकंदर ने बताया कि बलदेव नशों से बहुत दूर था और खेलों से जुड़ा हुआ था। मृतक के दोस्त लखविंदर सिंह ने बताया कि जब वह खेल मैदान में दौड़ लगाने गया तो अपने दोस्त को फोन किया। जब तक उसका दोस्त आता बलविंदर ने दौड़ लगानी शुरू कर दी। अभी दो राउंड ही लगाए थे कि अचानक उसका स्वास्थ्य बिगड़ गया और चक्कर खा के गिर गया। डॉक्टर ने मृत घोषित किया मौके पर पहुंचे उसके दोस्त ने मैदान में गिरा देख उसे तुरंत इलाज के लिए नजदीकी क्लीनिक में पहुंचाया। लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बलदेव की मौत के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जिससे बाकी युवाओं को भी उसकी मौत से झटका लगा है कि आखिरकार युवा उमर में शारीरिक तौर पर फिट रहते नौजवान की मौत कैसे हो गई।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *