जामताड़ा थाना क्षेत्र के दुलाडीह गांव के पास गुरुवार देर शाम हुए एक सड़क हादसे में 19 वर्षीय साहिल अंसारी की मौत हो गई। इस दुर्घटना में साहिल की मां और 3 साल का छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज जारी है। मिहिजाम थाना क्षेत्र के बागजोरी गांव निवासी सलमा खातून बाइक से अपने बेटों साहिल और 3 वर्षीय बिलाल के साथ श्यामपुर स्थित रिश्तेदार के घर जा रही थीं। दुलाडीह के पास एक अनियंत्रित सीमेंट लदे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान तोड़ा दम
स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को तुरंत सदर अस्पताल ले जाया गया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें दुर्गापुर रेफर कर दिया गया। दुर्गापुर के अस्पताल में इलाज के दौरान साहिल अंसारी की मौत हो गई, जबकि उसकी मां और छोटा भाई इलाजरत है। परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था साहिल की मौत से बागजोरी गांव में गम का माहौल है। ग्रामीणों के अनुसार, साहिल ही परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। लगभग तीन साल पहले एक दुर्घटना में उसके पिता आबाद अंसारी का भी निधन हो गया था। पिता के निधन के बाद से पूरे परिवार की जिम्मेदारी साहिल पर थी। उसकी मौत के बाद परिवार के सामने आर्थिक संकट गहरा गया है। मुआवजे की मांग और ग्रामीणों का आक्रोश इधर, शुक्रवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने साहिल के शव के साथ जामताड़ा थाने पहुंचकर प्रशासन से न्याय की मांग की। ग्रामीणों ने मांग की है कि पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए, आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो, दुलाडीह रोड पर स्पीड ब्रेकर और बेहतर ट्रैफिक व्यवस्था की जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों। जामताड़ा थाना क्षेत्र के दुलाडीह गांव के पास गुरुवार देर शाम हुए एक सड़क हादसे में 19 वर्षीय साहिल अंसारी की मौत हो गई। इस दुर्घटना में साहिल की मां और 3 साल का छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज जारी है। मिहिजाम थाना क्षेत्र के बागजोरी गांव निवासी सलमा खातून बाइक से अपने बेटों साहिल और 3 वर्षीय बिलाल के साथ श्यामपुर स्थित रिश्तेदार के घर जा रही थीं। दुलाडीह के पास एक अनियंत्रित सीमेंट लदे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान तोड़ा दम
स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को तुरंत सदर अस्पताल ले जाया गया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें दुर्गापुर रेफर कर दिया गया। दुर्गापुर के अस्पताल में इलाज के दौरान साहिल अंसारी की मौत हो गई, जबकि उसकी मां और छोटा भाई इलाजरत है। परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था साहिल की मौत से बागजोरी गांव में गम का माहौल है। ग्रामीणों के अनुसार, साहिल ही परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। लगभग तीन साल पहले एक दुर्घटना में उसके पिता आबाद अंसारी का भी निधन हो गया था। पिता के निधन के बाद से पूरे परिवार की जिम्मेदारी साहिल पर थी। उसकी मौत के बाद परिवार के सामने आर्थिक संकट गहरा गया है। मुआवजे की मांग और ग्रामीणों का आक्रोश इधर, शुक्रवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने साहिल के शव के साथ जामताड़ा थाने पहुंचकर प्रशासन से न्याय की मांग की। ग्रामीणों ने मांग की है कि पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए, आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो, दुलाडीह रोड पर स्पीड ब्रेकर और बेहतर ट्रैफिक व्यवस्था की जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।


