दरभंगा में अज्ञात वाहन के टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद घायल को पुलिस इलाज के लिए डीएमसीएच ले गई थी, पर इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया था। मृतक की पहचान देकुलीचट्टी निवासी इंटर महतो के बेटे विजय कुमार (20) के रूप में की गई है। बताया जा रहा कि विजय कुमार अपनी बहन को छोड़ने शंकर लोहार बाइक से गया था। बहन को छोड़कर वाहन घर लौट रहा था, इसी दौरान कपचाही के पास हादसा हो गया। घटना सोनकी थाना क्षेत्र की है। हादसे के बाद मौके पर गश्ती पुलिस पहुंची सूचना मिलने पर सोनकी थाना की गश्ती पुलिस मौके पर पहुंची। घायल युवक को तुरंत इलाज के लिए डीएमसीएच लेकर आई। यहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
परिजनों ने बताया कि विजय कुमार छह बहनों और दो भाइयों में से एक था। उसके पिता इन्दर महतो मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं, जबकि विजय कुमार बिजली का काम कर परिवार की आर्थिक मदद करता था।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है और अज्ञात वाहन की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी है। दरभंगा में अज्ञात वाहन के टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद घायल को पुलिस इलाज के लिए डीएमसीएच ले गई थी, पर इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया था। मृतक की पहचान देकुलीचट्टी निवासी इंटर महतो के बेटे विजय कुमार (20) के रूप में की गई है। बताया जा रहा कि विजय कुमार अपनी बहन को छोड़ने शंकर लोहार बाइक से गया था। बहन को छोड़कर वाहन घर लौट रहा था, इसी दौरान कपचाही के पास हादसा हो गया। घटना सोनकी थाना क्षेत्र की है। हादसे के बाद मौके पर गश्ती पुलिस पहुंची सूचना मिलने पर सोनकी थाना की गश्ती पुलिस मौके पर पहुंची। घायल युवक को तुरंत इलाज के लिए डीएमसीएच लेकर आई। यहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
परिजनों ने बताया कि विजय कुमार छह बहनों और दो भाइयों में से एक था। उसके पिता इन्दर महतो मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं, जबकि विजय कुमार बिजली का काम कर परिवार की आर्थिक मदद करता था।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है और अज्ञात वाहन की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी है।


