कैमूर जिले के भभुआ में सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल एक युवक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान सोनहन थाना क्षेत्र के खुरमाबाद निवासी नागा पासवान (पिता श्रीबदन पासवान) के रूप में हुई है। 12 जनवरी को भभुआ थाना क्षेत्र के बारे गांव के पास एक टेंपो पलट गया था, जिसमें नागा पासवान गंभीर रूप से घायल हो गए थे और उनका पैर टूट गया था। डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर किया
हादसे के बाद नागा पासवान को तुरंत सदर अस्पताल भभुआ ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया था। हालांकि, परिवार की आर्थिक तंगी के कारण उन्हें निजी अस्पताल भभुआ में भर्ती कराया गया। दो दिन तक चले इलाज के बाद नागा पासवान की मौत हो गई। अब परिवार शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए भभुआ सदर अस्पताल पहुंचा है। भाई बोला- बेहतर इलाज नहीं मिल सका
मृतक के भाई संजय पासवान ने बताया कि आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उनके भाई को बेहतर इलाज नहीं मिल सका, जिसके चलते यह दुखद घटना हुई। उन्होंने सरकार से सभी संभावित पारिवारिक लाभ, मुआवजा और अन्य सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। सुरक्षा को लेकर लोगों में चिंता
पुलिस ने इस सड़क हादसे की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस घटना से इलाके में सड़क सुरक्षा को लेकर लोगों में चिंता बढ़ गई है। परिवार को न्याय और आर्थिक सहायता मिलने की उम्मीद है। कैमूर जिले के भभुआ में सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल एक युवक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान सोनहन थाना क्षेत्र के खुरमाबाद निवासी नागा पासवान (पिता श्रीबदन पासवान) के रूप में हुई है। 12 जनवरी को भभुआ थाना क्षेत्र के बारे गांव के पास एक टेंपो पलट गया था, जिसमें नागा पासवान गंभीर रूप से घायल हो गए थे और उनका पैर टूट गया था। डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर किया
हादसे के बाद नागा पासवान को तुरंत सदर अस्पताल भभुआ ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया था। हालांकि, परिवार की आर्थिक तंगी के कारण उन्हें निजी अस्पताल भभुआ में भर्ती कराया गया। दो दिन तक चले इलाज के बाद नागा पासवान की मौत हो गई। अब परिवार शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए भभुआ सदर अस्पताल पहुंचा है। भाई बोला- बेहतर इलाज नहीं मिल सका
मृतक के भाई संजय पासवान ने बताया कि आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उनके भाई को बेहतर इलाज नहीं मिल सका, जिसके चलते यह दुखद घटना हुई। उन्होंने सरकार से सभी संभावित पारिवारिक लाभ, मुआवजा और अन्य सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। सुरक्षा को लेकर लोगों में चिंता
पुलिस ने इस सड़क हादसे की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस घटना से इलाके में सड़क सुरक्षा को लेकर लोगों में चिंता बढ़ गई है। परिवार को न्याय और आर्थिक सहायता मिलने की उम्मीद है।