कटिहार में सांप डसने से युवक की मौत:टॉयलेट में एंट्री करते ही हमला किया, इलाज के लिए ले जाते समय तोड़ा दम

कटिहार में सांप डसने से युवक की मौत:टॉयलेट में एंट्री करते ही हमला किया, इलाज के लिए ले जाते समय तोड़ा दम

कटिहार के डंडखोड़ा थाना क्षेत्र में सांप के काटने से एक युवक की मौत हो गई। यह घटना तब हुई जब युवक अपने ससुराल भमरैली गांव में था। जानकारी के अनुसार, सकरैली गांव निवासी जयदेव दास (23) सुबह शौच के लिए शौचालय जा रहे थे। जैसे ही उन्होंने दरवाजा खोलकर अंदर प्रवेश किया, एक जहरीले सांप ने उन्हें काट लिया। घटना के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। पूर्णिया मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया परिजनों ने आनन-फानन में जयदेव को इलाज के लिए कटिहार सदर अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें पूर्णिया मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। पूर्णिया ले जाने समय गई जान हालांकि, पूर्णिया ले जाने के दौरान रास्ते में ही जयदेव दास ने दम तोड़ दिया। मृत्यु के बाद परिजन शव को वापस कटिहार सदर अस्पताल लाए, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई। इस दुखद घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है और पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई है। कटिहार के डंडखोड़ा थाना क्षेत्र में सांप के काटने से एक युवक की मौत हो गई। यह घटना तब हुई जब युवक अपने ससुराल भमरैली गांव में था। जानकारी के अनुसार, सकरैली गांव निवासी जयदेव दास (23) सुबह शौच के लिए शौचालय जा रहे थे। जैसे ही उन्होंने दरवाजा खोलकर अंदर प्रवेश किया, एक जहरीले सांप ने उन्हें काट लिया। घटना के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। पूर्णिया मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया परिजनों ने आनन-फानन में जयदेव को इलाज के लिए कटिहार सदर अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें पूर्णिया मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। पूर्णिया ले जाने समय गई जान हालांकि, पूर्णिया ले जाने के दौरान रास्ते में ही जयदेव दास ने दम तोड़ दिया। मृत्यु के बाद परिजन शव को वापस कटिहार सदर अस्पताल लाए, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई। इस दुखद घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है और पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *