बहराइच में बिजली के करंट से युवक की मौत:नौबना में ट्रैक्टर पर मिट्टी गिराते समय हुआ हादसा, पुलिस ने शव कब्जे में लिया

बहराइच में बिजली के करंट से युवक की मौत:नौबना में ट्रैक्टर पर मिट्टी गिराते समय हुआ हादसा, पुलिस ने शव कब्जे में लिया

बहराइच जिले के कोतवाली मूर्तिहा क्षेत्र की ग्राम पंचायत नौबना में मंगलवार को एक युवक की बिजली के करंट से मौत हो गई। युवक ट्रैक्टर पर मिट्टी गिराने का काम कर रहा था, तभी वह 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आ गया। करंट लगने से युवक की मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और बिजली विभाग को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल रामनरेश यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और घटना की जानकारी विभागीय स्तर पर भी दे दी गई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि लटकते बिजली तारों को लेकर कई बार शिकायतें की गई थीं, लेकिन समय पर कार्रवाई नहीं हुई, जिसके कारण यह हादसा हुआ।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *