जहानाबाद में तालाब में डूबने से युवक की मौत:पशु को पानी पिलाने गए थे, फिसलकर गिरे, अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

जहानाबाद में तालाब में डूबने से युवक की मौत:पशु को पानी पिलाने गए थे, फिसलकर गिरे, अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

जहानाबाद जिले के हुलासगंज थाना क्षेत्र के मलाचक गांव में रविवार को तालाब में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान मिथिलेश यादव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, मिथिलेश यादव रविवार को अपने पशुओं को पानी पिलाने के लिए घर से निकले थे। गांव के पास स्थित एक तालाब के किनारे उनका पैर फिसल गया, जिससे वे गहरे पानी में गिर गए। घटना के समय आसपास कोई मौजूद नहीं था, जिसके कारण उन्हें तत्काल सहायता नहीं मिल पाई। चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया
जब मिथिलेश काफी देर तक घर नहीं लौटे, तो परिजनों को चिंता हुई। खोजबीन के दौरान ग्रामीणों और परिजनों ने तालाब के पास पहुंचकर तलाश शुरू की। कुछ देर की मशक्कत के बाद उन्हें पानी से बाहर निकाला गया। पानी से निकाले जाने पर उनकी हालत गंभीर थी। उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी औपचारिकताएं पूरी कीं और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जहानाबाद जिले के हुलासगंज थाना क्षेत्र के मलाचक गांव में रविवार को तालाब में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान मिथिलेश यादव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, मिथिलेश यादव रविवार को अपने पशुओं को पानी पिलाने के लिए घर से निकले थे। गांव के पास स्थित एक तालाब के किनारे उनका पैर फिसल गया, जिससे वे गहरे पानी में गिर गए। घटना के समय आसपास कोई मौजूद नहीं था, जिसके कारण उन्हें तत्काल सहायता नहीं मिल पाई। चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया
जब मिथिलेश काफी देर तक घर नहीं लौटे, तो परिजनों को चिंता हुई। खोजबीन के दौरान ग्रामीणों और परिजनों ने तालाब के पास पहुंचकर तलाश शुरू की। कुछ देर की मशक्कत के बाद उन्हें पानी से बाहर निकाला गया। पानी से निकाले जाने पर उनकी हालत गंभीर थी। उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी औपचारिकताएं पूरी कीं और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *